खिलेडी/पाना~~ शुक्रवार को अमर शहीद नायब सूबेदार रविंद्र सिंह राठौर की 64 वी जयंती मनाई~

जगदीश चौधरी खिलेडी 6261395702~~

खिलेडी/पाना~~ शुक्रवार को अमर शहीद नायब सूबेदार रविंद्र सिंह राठौर की 64 वी जयंती पर शहीद स्मृति संस्था व तहसील पत्रकार संघ बदनावर के पदाधिकारियों व परिजनों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।सदस्यों ने शहीद राठौर के ग्रह गांव पाना पहुंचकर शहीद स्मारक स्थल पर पुष्प अर्पित कर मोन धारण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। तत्पश्चात गांव के रावला चौक स्थित शहीद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर देशभमक्ति के जोशीले नारे लगाए।शहीद संस्था अध्यक्ष दिनेश रघुवंशी, तहसील पत्रकार संघ बदनावर अध्यक्ष गोवर्धन सिंह डोडिया, सचिव दिपक गिरी गोस्वामी, कृष्णा मारु, परिजन नितेंद्र सिंह राठौर, एएसआई अजित सिंह राठौर, देवेंद्र सिंह राठौर, शहीद के भतीजे धर्मेन्द्र सिंह राठौर, संस्था के नरेंद्र जैन आदि सदस्यों ने उपस्थित होकर माल्यार्पण कर शहीद को नमन किया।


Share To:

Post A Comment: