नसरुल्लागंज ~श्रीमती लखेरा को भाजपा महिला मोर्चा नसरुल्लागंज मंडल अध्यक्ष बनने गया~~

नसरुल्लागंज से आनंद अग्रवाल जिला ब्यूरो की रिपोर्ट~~

नगर की पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती अनिता राजेश लखेरा को भारतीय जनता पार्टी संगठन के द्वारा महिला मोर्चा मंडल नसरूल्लागंज की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई।
उनके द्वारा वर्ष 2014 से 2019 तक नगर परिषद अध्यक्ष रहते हुए नगर के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है।उनके द्वारा नगर के प्राचीन सुदामा सेतु का जीर्णोद्वार, नगर वासियों को नवीन नगर परिषद की सौगात एवं उसका निर्माण, बस स्टैंड पर यात्रियों की सुविधाओं के लिए यात्री प्रतीक्षालय का निर्माण एवं अटल उद्यान बच्चो एवम बुजुर्गो के लिए पार्क नगर के मुख्य द्वार की प्रमुख स्थापना की है। नगर को सौन्दर्यीकृत करने के साथ ही डिबाईडरों का सौन्दर्यीकरण एवं प्रत्येक वार्ड में सड़क व नाली का निर्माण कराने के साथ ही नगर वासियों को प्रदेश सरकार की योजनाओं से लाभांवित किया गया है।
इस के अलावा नगर के अंबेडकर पार्क में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापना, गांधी चौक छोटा बाजार में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा स्थापना एवं झंडा वंदन पाईंट का निर्माण, सुदामापुरी वार्ड क्रमांक 9 में भगवान श्रीकृष्ण सुदामा की प्रतिमा स्थापना, नगर के एक मात्र अटल उद्यान में राधा-कृष्ण फाउंटेन का निर्माण, भारत के पूर्व प्रधान मंत्री भारतरत्न पंडित अटल बिहारी वाजपेई जी की प्रतिमा खेड़ापति हनुमान मंदिर पर अर्द्धनारेश्वर भगवान शिव की स्थापना, की गई पार्टी के द्वारा उन पर विश्वास जताते हुए संगठन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नगर मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा की जिम्मेदारी मिलने पर श्रीमती अनिता लखेरा ने कहा कि पार्टी में हमेशा ही संगठन सर्वोपरि रहा है। वह लगातार
पार्टी की नियमित बैठकों के साथ ही अन्य कार्यक्रमों में उपस्थित रहकर पूरी निष्ठा के साथ काम कर रही है। इसके पूर्व भी उनके द्वारा महिला मोर्चा को एकजुट करने के लिए किए गए प्रयास सफल रहे है। इसी का कारण है कि नगर में महिला मोर्चा का एक विस्तृत स्वरूप देखने को मिल रहा है। उन्होंने अपनी नियुक्ति पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, क्षेत्रीय सांसद रमाकांत भार्गव, वरिष्ठ नेता गुरूप्रसाद शर्मा, राजेन्द्र सिंह राजपूत, रघुनाथ सिंह भाटी, भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मालवीय महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष श्रीमती रितु जैन, जिला उपाध्यक्ष लखन यादव सहित मंडल अध्यक्ष धीरज पटेल का आभार व्यक्त करते हुए संगठन के लिए लगातार काम करने की बात कही है।


Share To:

Post A Comment: