*मनावर~ विकल्प सामाजिक संस्था चाइल्ड लाइन द्वारा नारी सम्मान और कैंसर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया*~~                       

*जीवन शैली और खानपान की आदत में बदलाव कैंसर का प्रमुख कारण है- डॉ मोनिका सोलंकी*/~~

निलेश जैन मनावर ~~

विकल्प सामाजिक संस्था चाइल्ड लाइन 1098 द्वारा नारी सम्मान और कैंसर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में कई महत्वपूर्ण जानकारीयॉ दी गई जिसमें हमारा शरीर कोशिका व सेल से बना होता है। जब शरीर के अंदर यह कोशिकाएं ज्यादा मात्रा में बढ़ने लगती है, तो वह कैंसर का रूप ले लेती है। हमारी जीवन शैली पहले से ज्यादा खराब हो गई है। खान-पान में अनियमितता बढ़ते कैंसर का एक बड़ा कारण है। उक्त संबोधन विकल्प सामाजिक संस्था चाइल्ड लाइन 1098 के महिला दिवस पर आयोजित नारी सम्मान और कैंसर जागरूकता कार्यशाला में डॉ मोनिका सोलंकी ने मुख्य अतिथि के तौर पर दिया। इसके पूर्व डॉ सोलंकी एवं कार्यक्रम के विशेष अतिथि आयुष अधिकारी डॉ विष्णु पाटीदार ,महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी ममता कनेश, स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर व सामाजिक कार्यकर्ता विश्वदीप मिश्रा एवं राष्ट्रीय कराटे खिलाड़ी विशाल दामके ने कैंसर जागरूकता कार्यशाला का उद्घाटन किया। उल्लेखनीय है कि विकल्प सामाजिक संस्था द्वारा स्वर्गीय कुमुद कृष्णकांत कुलकर्णी की स्मृति में उनकी बहू प्रांजली विदिश कुलकर्णी द्वारा कैंसर के प्रति महिलाओं को जागरूक करने का संकल्प लिया गया है। इसी कड़ी में मनावर में महिला दिवस के अवसर पर कैंसर जागरूकता कार्यशाला और नारी सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रोजेक्टर के माध्यम से डॉ सोलंकी व डॉ पाटीदार ने उपस्थित महिलाओं, किशोरियों और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को कैंसर के कारण और निदान को लेकर विस्तृत रूप से जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर विश्वदीप मिश्रा ने नारी को बेटी के रूप में दुर्गा पत्नी या बहू के रूप में लक्ष्मी और मां के रूप में सरस्वती की संज्ञा दी। उन्होंने खेती में रासायनिक दवाइयां और फर्टिलाइजर के बढ़ते उपयोग को कैंसर का एक बड़ा कारण बताते हुए ज्यादा से ज्यादा जैविक खेती पर जोर देने का अनुरोध किया। सीडीपीओ ममता कनेश ने समस्त आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर कैंसर के खिलाफ जागरूक करने का आह्वान किया। विशाल दामके ने महिलाओं से अपनी फिटनेस पर ध्यान देने के लिए कहा गया। चाइल्ड लाइन सदस्य शशि पवार ने सामाजिक संस्था विकल्प पर प्रकाश डाला। सपना शिंदे ने भी संबोधित किया। परियोजना समन्वयक पंकज सूर्यवंशी और चाइल्डलाइन सदस्यों ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट करने के साथ सभी महिलाओं का सम्मान किया। कार्यक्रम का संचालन और आभार परियोजना समन्वयक पंकज सूर्यवंशी ने माना।कार्यक्रम में चाइल्ड लाइन सदस्य धीरेंद्र सोलंकी चाइल्डलाइन वॉलिंटियर प्रदीप खोडे ,रीना सिंघारे ,द्वारकी बघेल संगीता मुवेल , रानी सिंघारे दिलीप काग सहित बड़ी संख्या में एमएसडब्ल्यू विद्यार्थी, किशोरी ,महिलाएं और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Share To:

Post A Comment: