धार~कोरोना वैश्विक महामारी के चलते लाक डाउन के साथ कर्फ़्यू के चलते दिनांक 26 अप्रैल को भगवान परशुराम जन्मोत्सव प्रत्येक समाज जन घर पर ही मनाएंगे* ~~

धार , भगवान परशुराम जन्मोत्सव कोरोना वैश्विक महामारी में लाक डाउन के साथ कर्फ़्यू के चलते सर्व  ब्राम्हण समाज के समस्त घटक अपने अपने घरों में ही मनाएंगे ।
          सर्व ब्राह्मण समाज के जिलाध्यक्ष पं. विश्वास पांडे , कार्यकारी जिलाध्यक्ष पं. धर्मेन्द्र जोशी एवं जिला संयोजक डाँ. पं. अशोक शास्त्री ने बताया कि कोरोना वैश्विक महामारी के चलते भगवान परशुराम जन्मोत्सव के सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं । किन्तु धारेश्वर मंदिर में  प्रातः  09 बजे भगवान परशुराम जन्मोत्सव के महा अभिषेक पूजन एक ब्राह्मण द्वारा किया जाएगा और बसंत विहार कॉलोनी में गरबा चौक पर भगवान परशुराम मंदिर में दोपहर  12:00 बजे होगी जिसमें सोशल डिस्टेंस का पुरा ध्यान रखा जाएगा ।                        
           सर्व ब्राह्मण  समाज के जिला अध्यक्ष पं. विश्वास पांडे , कार्यकारी जिला अध्यक्ष पं. धर्मेंद्र जोशी , संयोजक डाँ. पं. अशोक शास्त्री ने बताया कि इस अवसर पर गरीब बस्तियों के साथ आर्थिक रूप से कमजोर सामान्य परिवारों को खाद्य सामग्री के वितरण के साथ सर्जिकल  मास्क का वितरण किया जाएगा । सर्व ब्राह्मण समाज ने सभी ब्राह्मण बंधुओं से निवेदन है कि घर में ही रहकर दिनांक  26 को दोपहर जन्म आरती एवं शाम को 7:30 बजे प्रत्येक ब्राह्मण परिवार 5 दीपक जलाकर भगवान परशुराम का जन्म उत्सव मनाए और भगवान परशुराम जी से प्रार्थना करें की इस संसार को इस वैश्विक  महामारी से मुक्ति प्रदान करे ।
उक्त जानकारी सर्व ब्राह्मण समाज मिडिया प्रभारी संजय शर्मा ने दी ।
*जय परशुराम*


Share To:

Post A Comment: