अंजड़~एसडीएम ने पुरे नगर में किया दौरा~~
अस्पताल सहित निचली बस्तियों में जाकर देखा~~
कोरोना के लिए अस्पताल द्वारा की जा रही तैयारियां देखी~~
तहसीलदार अंजड ने कहा दुकानदारों को लाकडाउन का करना होगा पालन~~
सतीश परिहार अंजड़~~
एसडीएम ने शनिवार को लॉकडाउन व रमजान के दौरान आमजन की सुविधा एवं सुरक्षा के दृष्टिकोण से बनाई गई कार्य योजना की समीक्षा की। नगर में भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। एसडीएम अभयसिंह ओहरीया ने सिविल अस्पताल सहित गेहूं उपार्जन केंद्रों की स्थिति, राशन वितरण, मूलभूत आवश्यकताओं की आपूर्ति, सुरक्षा व्यवस्था एवं चिकित्सीय सेवाओं सहित विभिन्न बिदुओं पर जानकारी ली। इसके साथ ही सिविल अस्पताल में पहुंच कर कोरोना संक्रमण के चलते बनाए हुए आइसोलेशन वार्ड और कोवीड केयर सेंटर कि स्थति के बारे में सिविल अस्पताल के मेडिकल आँफिसर डाँक्टर जे.पी. पंडित से जानकारी ली।
इसके अलावा रमजान के दौरान जरूरत की सामग्रियों की उपलब्धता के संबंध में समीक्षा के दौरान तहसीलदार ने विस्तारपूर्वक कार्य योजना से उन्हें अवगत कराया। कहा कि आमजन से अपील की गई है कि वह रमजान के दौरान भी लॉकडाउन का पूरी तरह पालन करें। घर से बिल्कुल न निकलें। जरूरत के अनुसार प्रत्येक सामग्री की किराना दुकानों से उपलब्धता अनुसार होम डिलीवरी के माध्यम से सुनिश्चित कराई जाएगी। साथ ही नगर परिषद सि.एम.ओ. अमरदास सैनानी से नगर सिमा क्षेत्र में किये जा रहै कार्यो कि समिक्षा करते हुए नगर के निचली बस्तियों में जाकर वास्तु स्थिति देखी। वहीं नगर सहित आसपास के क्षेत्र में रविवार सुबह से दुकानों के खुलने कि अफवाहों के चलने कि बात पर तहसीलदार अंजड राजेश कोचले ने बताया फिलहाल दुकानें पहले के जैसे ही खुलेगी, किसी भी प्रकार की भ्रामक जानकारी नहीं फैलाएं जिनींग एवं उघोग व्यवसाय को आगामी आदेश के बाद कुछ रियायत मिल सकती है।
Home
बड़वानी
अंजड़~एसडीएम ने पुरे नगर में किया दौरा~~
अस्पताल सहित निचली बस्तियों में जाकर देखा~~
कोरोना के लिए अस्पताल द्वारा की जा रही तैयारियां देखी~~
तहसीलदार अंजड ने कहा दुकानदारों को लाकडाउन का करना होगा पालन~~
सतीश परिहार अंजड़~~

Post A Comment: