अंजड़~बच्चन जी आप गृहमंत्री नहीं पर विधायक तो है--- अंजना शरद~~

सतीश परिहार अंजड़~~

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष श्रीमती अंजना शरद पटेल एडवोकेट ने क्षेत्र के विधायक से कहा है कि बाला बच्चन जी आप मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नहीं रहे परंतु आप वर्तमान में राजपुर विधानसभा के विधायक तो हैं इतनी कठिन परिस्थिति मैं भी आपने राजपुर विधानसभा में पिछले एक माह से आपकी क्षेत्र की जनता से कोई संपर्क नहीं किया क्या आपका दायित्व नहीं है इस विधानसभा के आम जनों की क्या स्थिति है यह जानने का राजपुर विधानसभा में आदिवासी हरिजन पिछड़े वर्गों का गरीब वर्ग का एक बहुत बड़ा हिस्सा है  कोरोना के इस संकट की अवधि में आपका क्या कर्तव्य है इस पर विचार करिए इस विधानसभा की जनता ने आपको विधायक चुन करके भेजा इसके आधार पर आप मध्य प्रदेश शासन के गृह मंत्री रहे यह आपका नैतिक दायित्व के साथ लोकतांत्रिक कर्तव्य भी है हमारी राजपुर विधानसभा का आदिवासी हरिजन गरीब पिछड़ा वर्ग और छोटे-छोटे फलियों पहाड़ी दुर्गम स्थानों पर निवास करता है ऐसी स्थिति में आपका उत्तरदायित्व कि आप उनके बीच पहुंचकर मदद करें  आपकी गृहमंत्री से हटने की  शौक को मनाने की शोक अवधि की एक सीमा होती है  यदि वह अवधि पूरी हो गई हो  तो आप अपने विधायक का कर्तव्य निभाने विधानसभा क्षेत्र में पहुंचे बड़े आश्चर्य का विषय है कि क्षेत्र की जनता को आप को यह याद दिलाना पड़ रहा है


Share To:

Post A Comment: