*अलीराजपुर~युवा संसद के आयोजन में शामिल हुए विधायक मुकेश पटेल*~~

*विधायक मुकेश पटेल ने महाविद्यालय के पांच बच्चों को भौपाल विधान सभा दिखाने का वादा किया*~~

✍🏻जुबेर निज़ामी की रिपोर्ट ✍🏻  
अलीराजपुर 📲9993116518~~

आज दिनांक 28 फरवरी को
शासकीय महाविद्यालय सोंडवा में अध्यनरत विद्यार्थियों ने  *युवा संसद* कार्यक्रम का मंचन किया । कार्यक्रम में  विधायक महोदय ने कहा कि नेता सेवाकार्य के लिए बने है माला पहनने के लिए नही। विधायक महोदय ने कार्यक्रम में उपस्थित छात्र-छात्राओं और स्टॉफ को संबोधित करते हुए कहा कि उक्त महाविद्यालय में युवा संसद का आयोजन देखकर ऐसा लगा कि  वे वास्तव में दिल्ली की संसद कार्यवाही देख रहे है और कहा कि  सभी बच्चें  आगामी समय मे आयोजित होने वाली परीक्षा में मन लगाकर पढ़ाई कर अपने  परिवार, गांव का नाम रोशन करे । तथा सभी को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी ।

*युवा संसद* का मंचन महाविद्यालय के प्रथम, द्वितीय, तृतीय वर्ष के छात्र-छात्राओं ने मिलकर किया । विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, नेता प्रतिपक्ष, लोकसभा अध्यक्ष ,महासचिव, सत्ता पक्ष, विपक्ष  बनकर लोकसभा संसद की कार्यवाही का जीवंत नाटक किया।
उक्त कार्यक्रम हेतु बच्चे पिछले कई दिनों से मेहनत कर रहे थे । कार्यक्रम में आये सभी अतिथियों ने बच्चो द्वारा आयोजित युवा संसद की सराहना की ।

*युवा संसद* के आयोजन से प्रभावित होकर श्री पटेल ने महाविद्यालय के 5 बच्चों को भोपाल ले जाकर विधानसभा सत्र  दिखाने का भी वादा किया है

उक्त कार्यक्रम में शासकीय महाविद्यालय सोंडवा की जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष का कार्यभार श्री अनिल श्रीवास्तव (एडवोकेट) ने सभी की उपस्थिति में ग्रहण किया।

*प्रभारी प्राचार्य डॉ भूपेंद्र तिवारी*  ने शासकीय महाविद्यालय सोंडवा की अभी तक की समस्त उपलब्धियों से सभी अतिथियो को अवगत करवाया

कार्यक्रम को विशेष अतिथि श्री ओम प्रकाश राठौर, जिला कार्यवाहक अध्यक्ष कांग्रेस कमिटी एवं श्रीमती अल्पना बारिया प्राचार्य शासकीय महाविद्यालय अलिराजपुर द्वारा  उदबोधन दिया गया।

कार्यक्रम में प्रो. राजेश बारिया,  प्रो. नीलम पाटीदार, प्रो मुकेश अजनार, प्रो. सायसिंह अवास्या, प्रो. तबशुम कुरैशी, श्री थानसिंह मण्डलोई, श्री देवेंद्रसिंह डोडवा, श्री साधु खरत, गोविंद सोलंकी आदि उपस्थित रहे। एवं महाविद्यालय के छात्र-छात्राए उपस्थित रहे।  कार्यक्रम का संचालन डॉ विजयता पण्डित द्वारा किया गया।


Share To:

Post A Comment: