पाटी~आगामी त्यौहारो को लेकर थाना परिसर में ग्रामीणों के साथ शांति समिति की बैठक ली~~

पाटी :- स्थानीय थाना परिसर में शुक्रवार शाम 7 बजे थाना प्रभारी संतोष सांवले ने ग्रामीणों के साथ शांति समिति की बैठक ली। बैठक में आगामी होली, भोगरिया त्यौहार को लेकर ग्रामीणों से चर्चा की। चर्चा में ग्रामीणों ओर जाग्रत आदिवासी संगठन के कार्यकर्ताओं ने आगामी भोगरिया त्यौहार में सुरक्षा को लेकर ,पिने के पानी व्यवस्था, अवैध कारोबार पर रोक,खाद्य सामग्री मिलावटी पर रोक, आदि बिंदु पर विस्तृत चर्चा की गई। चर्चा के इन बिंदु पर उचित कार्यवाही करने की बात कही, चर्चा के बाद थाना प्रभारी ने सभी बिंदु पर अमल करने की बात कही वही संगठन के कार्यकर्ता को कहा कि आप लोग पुलिस का सहयोग कीजिए ताकि सभी त्यौहारो को शांतिपूर्वक संपन्न किया जा सके। इस दौरान थाना स्टाफ,जाग्रत आदिवासी संगठन के हरसिंग जमरे,वालसिंग सस्ते,भाकिराम सोलंकी, रुनिया चौहान,काजरिया सोलंकी,मुरा नरगावे,लयाबाई सस्ते , नासरीबाई सहित संगठन के कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।


Share To:

Post A Comment: