धार/टांडा~धर्म के साथ कुरुतियों को खत्म करना ही आय पंथ का मुख्य उद्देश्य~~
दीवान सा का टांडा में भव्य स्वागत~~
दीपक जायसवाल टांडा 9685833838~~
टांडा धार नि प्र आय माता जी का धर्म रथ जहां जहां भी जाता है वहां धर्म रूपी रोशनी जाग्रत होती है माताजी की विशेष कृपा से बच्चो एवं नौजवान पीढ़ी में भी धर्म के संस्कार जाग्रत होते हे ।सीरवी समाज हमेशा से ईमानदार ,मेहनती, सहनशील रूपी गुणों से भरपूर रहा है यही तीन गुण समाज को भी ऊपर उठाती हे जीवन में सुखी रहना हो तो हमेशा खुश रहना होगा ।
उक्त बात सीरवी समाज के धर्म गुरु माधवसिह जी दीवान सा ने टांडा में धर्मसभा को संबोधित करते हुए कही ।आपने टांडा के सीरवी समाज एवं महिला मंडल की तारीफ करते हुए कहा कि यहां का सम्पन्न समाज अपनी मेहनत लगन पर विश्वास करता हे मंदिर धर्मशाला के लिए किसी के सामने हाथ नहीं फैलाता है यहां समाज के लोगों की खेतो में जब चंदन के पेड़ देखे तो प्रसन्नता हुई मैसूर जैसा लगने लगा।
दोपहर 12 बजे बजरंग कालोनी में भगवान सोलंकी के निवास से धर्मगुरु का सामेला निकला बग्गी में गुरुदेव विराजित थे एक धर्म रथ में आई माताजी की तस्वीर विराजित थी एक अन्य गाड़ी में धर्म के यती जी विराजित थे
नगर के कई घरों से दीवान सा कंकू अक्षत माला श्रीफल से स्वागत किया गया वहीं नगर के पत्रकार संघ , जैन समाज , माहेश्वरी समाज, ठाकुर समाज,सहित कई ग्रुप द्वारा गुरुदेव का सम्मान किया गया जुलूस नगर के विभिन्न मोहल्लों से निकला तथा सीरवी गली अायजी मंदिर में धर्म सभा में परिवर्तित हुआ । गुरुदेव ने सीरवी गली का नाम आयजी गली करने का प्रस्ताव भी उपस्थित जन प्रतिनिधियों के सामने रखा ।
मंच पर यति महोदय पुनाजी , धर्मगुरु के साथ पिछले 15 दिनों से साथ चल रहे एडवोकेट कानाराम जी ने आयजि माता जी के बारे में विस्तृत जानकारी दी , पत्रकार एव समाज के प्रांतीय अध्यक्ष कैलाश जी मुकाती मनावर , टीकम जी पंवार टोकी, जैन समाज के अध्यक्ष पारस कुमार जैन, सीरवी समाज महासभा के पूर्व उपाध्यक्ष नारायण जी पंवार ने भी सबोधित किया ।
कार्यक्रम में पूर्व सांसद श्रीमती सावित्री ठाकुर भी विशेष रूप से उपस्थित हुई जिन्होंने दीवान सा के आग्रह पर अपना उद्बोधन देते हुए कहा कि हम धर्म के माध्यम से ही आगे बढ़ सकते है हमे अपना धर्म संस्कृति कभी नहीं भूलना चाहिए पूज्य गुरुदेव दीवान सा भी धर्म संस्कृति का प्रचार कर रहे हे ।
मंच कानाराम जी एडवोकेट , कैलाश जी मुकाती टीकम जी पंवार मोहनलाल पटेल नारायण जी पंवार महेंद्र जी राठौर संपादक पारस जैन , प्रकाश जैन , राजेन्द्र जैन आदि उपस्थित थे ।
आरंभ में पेट्रोल पम्प पर राजेन्द्र जैन के नेतृत्व में सभी पत्रकारों ने दीवान सा का स्वागत किया ।
दीवान सा ने अपने उद्बोधन में पत्रकारों को आंख खोलने वाला एक समुदाय बताया आपने अपने राजस्थान सरकार में मंत्री रहने पर एक पत्रकार के साथ हुई आखे खोलने वाला सच का उदाहरण दिया । गुरु दीवान सा ने टांडा सीरवी समाज का जैन समाज सहित अन्य समाज के साथ मधुर सम्बन्ध पर खुशी जाहिर की तथा हमेशा नगर में सभी से भाई चारा बनाए रखने का आव्हान किया ।
कार्यक्रम का सफल संचालन बड़वानी से आएं मनोहर् लाल मुकाती ने किया आभार हरजी मुकाती ने किया
जुलूस में गुमानपुरा रतनपुरा कुक्षी मनावर बाघ राजगढ़ रिंगनोद सहित कई गावो के श्रद्धालु आए थे युवा मंडली आकर्षक नृत्य करते हुए चल रही थी जिसे गुरुदेव सहित कई लोगो ने सराहा ।
Home
धार
धार/टांडा~धर्म के साथ कुरुतियों को खत्म करना ही आय पंथ का मुख्य उद्देश्य~~
दीवान सा का टांडा में भव्य स्वागत~~
दीपक जायसवाल टांडा 9685833838~~

Post A Comment: