।। *सुप्रभातम्* ।।
।। *संस्था जय हो* ।।
।। *दैनिक राशि - फल* ।।
आज दिनांक 29 फरवरी 2020 शनिवार संवत् 2076 मास फाल्गुन शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि प्रातः 09:14 बजे तक रहेगी उपरांत षष्ठी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातः काल 06:51 बजे एवं सूर्यास्त सायं 06:27 बजे होगा । भरणी नक्षत्र अगले दिन सूर्योदय पूर्व प्रातः 06:44 बजे तक रहेंगा पश्चात कृतिका नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा मेष राशि में दिन रात भ्रमण करते रहेंगे । आज का राहू काल प्रातः 09:39 से 11:06 बजे तक रहेंगा । दिशाशूल पूर्व दिशा में रहेंगा यदि आवश्यक हो तो उडद का सेवन कर यात्रा आरंभ करें । जय हो
*ज्योतिषाचार्य*
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्री मंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245,एम.जी.रोड (आनंद चौपाटी )धार ,एम.पी.
मो. नं. 9425491351
*आज का राशि फल*
मेष :~ आप का दिन अनुकूल रहेगा। आप तन-मन से स्वस्थ होकर कार्य कर पाएँगे जिससे कार्य में उत्साह एवं उर्जा अनुभव करेंगे। आज आप पर लक्ष्मी जी की कृपादृष्टि रहेगी। परिवारजनों के साथ आनंद एवं उल्लास से समय बीतेगा। माता से लाभ होने के संकेत हैं।
वृषभ :~ आज होने वाली घटनाओं से आप चिंतित रहेंगें। स्वास्थ्य खराब होने और आँखो में कष्ट होने की संभावना है। स्वजनों एवं परिवारजनों के विरोध एवं रूखेपन का सामना करना पड़ेगा। आज शुरू किये गए कार्य अपूर्ण रहेंगे। खर्च अपेक्षा से अधिक होगा और घोर परिश्रम के बाद ही सफलता मिलेगी।
मिथुन :~ धन प्राप्ति के लिए दिन शुभ है। मित्रों से अचानक हुई मुलाकात आनंददायी रहेगा। मित्रों से लाभ होगा। परिवारजनो में भी पुत्र, भाई एवं पत्नी से लाभ होने के संकेत हैं। आज आपको अच्छा खाना नसीब है। स्त्री मित्रों से लाभ होगा एवं संतान पक्ष से अच्छे समाचार मिलेंगे। व्यापार या नौकरी में लाभ होगा। आय में वृद्धि होगी।
कर्क :~ आप आज हर काम सरलता से संपन्न कर पाएँगे। नौकरी में आपके उच्च पदाधिकारी खुश रहेंगे। आपके पदोन्नति के योग हैं। उच्च अधिकारियों के साथ महत्व की बातों पर चर्चा-विचारणा होगी। परिवारजनों के साथ मुक्त मन से बातचीत होगी। घर की सज्जा में रुचि लेकर कुछ नया करेंगे। कार्य संदर्भ में बाहर जाना हो सकता है।
सिंह :~ आज आप का दिन मध्यम फलदायी रहेगा। पूर्वनिर्धारित काम की तरफ आपका प्रयास रहेगा। आपका व्यवहार न्यायपूर्ण रहेगा। आज आपके धार्मिक एवं मांगलिक कार्यो में व्यस्त रहने की संभावना हैं। धार्मिक प्रवास का आयोजन भी हो सकता है। आपमें आज क्रोध की मात्रा अधिक रहेगी
कन्या :~ आज आपमें क्रोध की मात्रा अधिक रहेगी, इसलिए वाणी पर संयम रखें। परिवारजनों से उग्र चर्चा के कारण मनमुटाव न हो इसका खास ध्यान रखें । पानी से दूर रहें । आज धन का व्यय अधिक होगा। आज राज्य तथा सरकार विरोधी प्रवृतियों से दूर रहें ओर विवादों में न उलझें।
तुला :~ आज आपका दिन आनंद-प्रमोद में बितेगा। प्रणय के लिए आज का दिन अच्छा है और प्रियतम की संगत का आनंद मिलेगा। मित्र एवं प्रियजन आपके प्रवास को आनंद से भर देंगे। नए वस्त्रों की खरीदी एवं वस्त्रालंकार के योग हैं। तन-मन की तंदुरस्ती अच्छी रहेगी। मान – सन्मान मिलेगा।
वृश्चिक :~ आज आप के घर में सुखशांति और आनंद का माहौल रहेगा। आपका शारीरिक एवं मानसिक आरोग्य अच्छा रहेगा। धन जरूरी वस्तुओं पर ही खर्च होगा। बीमार व्यक्तियों के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। प्रतिस्पर्धीयों तथा शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। दफ्तर में सहकर्मीयों से अच्छा सहयोग मिलेगा। स्त्री मित्रों से मुलाकात होगी।
धनु :~ संतानो के आरोग्य एवं अभ्यास सम्बंधित चिंता से मन व्याकुल होगा। कार्यसफलता न मिलने पर निराशा होगी। क्रोध पर संयम रखें । आज साहित्य एवं कला में आपकी रुचि रहेगी और मन में कल्पना की तरंगे उठेंगी। बौद्धिक चर्चाओं से दूर रहने की कोशिश करें।
मकर :~ आज आपकी मनःस्थिति और स्वास्थ्य कुछ अच्छे नहीं है। परिवार में क्लेशमय वातावरण से मन खिन्न रहेगा। शरीर में स्फूर्ति एवं प्रफुल्लता का अभाव रहेगा। अपनों से मनमुटाव का प्रसंग खड़ा हो सकता है। छाती में पीडा या कोई विकार हो सकता है। निद्रा का अभाव रहेगा। मानहानि होने की संभावना है।
कुंभ :~ मानसिक रुप से आज आप बहुत हल्कापन महसूस करेंगे। आपके मन पर छाए हुए चिंता के बादल हटने से आपके उत्साह में वृद्धि होगी। घर में बंधु-बाँधवों के साथ मिलकर कोई आयोजन करने की संभावना हैं। उनके साथ समय आनंदपूर्वक बितेगा। मित्रों और स्वजनों से मुलाकात होगी। घर के आसपास कहीं घूमने का कार्यक्रम बन सकता है।
मीन :~ आप को व्यय पर संयम रखने की आवश्यकता हैं। क्रोध और जिह्वा पर संयम रखें अन्यथा इससे मानसिक दुख पहुंचने की संभावना है। धन की लेन-देन में सावधानी बरतें। आज आपका शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। परिवारजनों के साथ मनमुटाव होगा । नकारात्मक विचारों को मन में उठने न दें और खान-पान में संयम रखें। ( डाँ. अशोक शास्त्री )
।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।

Post A Comment: