।। *सुप्रभातम्* ।।
।। *संस्था जय हो* ।।
।। *दैनिक राशि - फल* ।।
आज दिनांक 30 दिसंबर 2019 सोमवार संवत् 2076 मास पौष शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि दोपहर 02:02 बजे तक रहेगी उपरांत पंचमी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातः काल 07:15 बजे एवं सूर्यास्त सायं 05:44 बजे होगा । धनिष्ठा नक्षत्र रात्रि 10:51बजे तक रहेंगा पश्चात शततारा नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा प्रातः 09:41 बजे तक मकर राशि में भ्रमण करते हुए कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे । आज का राहू काल प्रातः 08:34 से 09:51 बजे तक रहेंगा । दिशाशूल पूर्व दिशा में रहेंगा यदि आवश्यक हो तो दलिया का सेवन कर यात्रा आरंभ करें । जय हो
*ज्योतिषाचार्य*
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्री मंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245,एम.जी.रोड (आनंद चौपाटी )धार, एम.पी.
मो. नं. 9425491351
*आज का राशि फल*
मेष :~ व्यापार और व्यवसाय में अपेक्षित सफलता मिलने की संभावना अधिक है। आय की वृद्धि होगी। आनंद-प्रमोद और मनोरंजक प्रवृत्तियाँ दिनभर चलती रहेंगी। घर की साज-सजावट में आज नयापन लाएँगे। घर को सजाने की व्यवस्था में भी परिवर्तन आज करेंगे। वाहन सुख भी मिलेगा।
वृषभ :~ आज के दिन व्यापार को विकसित करने की ओर अधिक ध्यान देंगे। नयी योजनाएं और विचारधारा की नवीनता से व्यापार प्रगति की दिशा में अग्रसर होने लगेगा। फिर भी कार्य सफलता मिलने में विलंब हो सकता है। मध्याहन के बाद व्यापार के अनुकूल वातावरण सर्जित होगा। इसी कार्य के लिए कहीं बाहर जा सकते हैं ।
मिथुन :~ नकारात्मक विचारों को मन से निकालने से हताशा से उभर पाएँगे। अनैतिक और अप्रमाणिक कार्य विपत्ति में डाल सकता है। इसलिए संभव हो तो उससे दूर रहें । आकस्मिक प्रवास का सुयोग आज अच्छा है। मध्याहन के बाद अच्छी प्रवृत्तियों के योग है। इसलिए मध्याहन के बाद ही मानसिक अवस्था में कमी आएगी। लेखन या साहित्यिक प्रवृत्ति में विशेष रुची रहेगी।
कर्क :~ आनंद- प्रमोद तथा मनोरंजक प्रवृत्ति से मन प्रफुल्लित रहेगा। इस प्रवृत्ति में मित्रों का सहयोग मिलने से मनोरंजन का आनंद दुगुना हो जाएगा। मध्याहन के बाद आप का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। वाहन चलाते समय ध्यान रखें और क्रोध पर संयम रखें । वाणी उग्र न हो ध्यान रखें ।
सिंह :~ व्यापार के विस्तृतिकरण के हेतु धन का आयोजन करने के लिए बहुत अनुकूल दिन है। व्यावसायिकों को अपने अधीनस्थो से व्यावसायिक लाभ होगा। धनप्राप्ति का प्रबल योग है। ब्याज , दलाली आदि से आय में वृद्धि होगी । आर्थिक रूप से आय होने से आर्थिक कष्ट दूर हो जाएगा।
कन्या :~ वस्त्राभूषणों की खरीदी आप के लिए रोमांचक और आनंददायी रहेगी। कला के प्रति आप की अभिरुची विशेष रहेगी। व्यापार में विकास होने से मन में आनंद छाया रहेगा। व्यवसाय में समय अनुकूल रहेगा। प्रतिस्पर्धीयों पर विजय प्राप्त होगी ।
तुला :~ आज का दिन आप के लिए मध्यम फलदायी रहेगा। स्थावर संपत्ति सम्बंधित दस्तावेज करने हेतु सावधानी बरते । माता के स्वास्थ्य के विषय में चिंता रहेगी। परिवार में तकरार न हो इसका ध्यान रखें । परंतु मध्याहन के बाद स्वस्थ अनुभव करने पर सृजनात्मक प्रवृत्तियों की ओर ध्यान जाएगा। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है।
वृश्चिक :~ गृहस्थ जीवन में उलझे प्रश्नों का निराकरण मिलेगा। साथ में स्थावर संपत्ति से जुडे हुए कार्यों में से भी मार्ग मिलेगा। भाई- बहनों के साथ संबंधो में प्रेम बना रहेगा। मध्याहन के बाद कार्य में प्रतिकूलताओं में वृद्धि होगी। शारीरिक और मानसिक रूप से व्यग्रता का अनुभव होगा। सामाजिक क्षेत्र में अपयश प्राप्त होगा। परिवारजनों के साथ मतभेद रहेंगा । धन की हानि के योग हैं।
धनु :~ वाणी और व्यवहार पर संयम रखने से अन्य लोगों के साथ मनमुटाव को आप टाल सकेंगे। आध्यात्मिक विचार और प्रवृत्तियों में आज दिनभर मन लगा रहेगा। फिर भी विद्यार्थियों के पढने- लिखने में एकाग्रता रखनी पडेगी। मध्याहन के बाद चिंताओं के निवारण करने के उपाय मिलने से मानसिक शांति का अनुभव होगा।
मकर :~ आज का प्रत्येक कार्य बिना विध्न के संपन्न होगा। गृहस्थ जीवन में उग्र वातावरण बना रहेगा। आध्यात्मिक प्रवृत्ति में आप की अभिरुचि रहेगी। कार्यालय में आप का प्रभाव बना रहेगा। मध्याहन के बाद आप के मन पर नकारात्मक विचारों का आक्रमण होने से हताशा होगी । निर्णयशक्ति का अभाव रहेगा। घर के कार्यों के पीछे धन का खर्च होगा ।
कुंभ :~ आज मानसिक रूप से धार्मिक भावनाओं का उदय होगा। धार्मिक कार्य अथवा धार्मिक यात्रा के पीछे धन खर्च करेंगे। कोर्ट-कचहरी के कार्य में सफलता प्राप्त होगी। पूण्य कार्य के पीछे धन का व्यय होगा। ईश्वर की आराधना आप के मन को शांति प्रदान करेगी। मध्याहन के बाद आप के प्रत्येक कार्य सरलतापूर्वक संपन्न होंगे।
मीन :~ शेयर - सट्टे की प्रवृत्ति से आज आप को आर्थिक लाभ के साथ व्यवसायिक क्षेत्र में भी लाभ होगा। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति छाई रहेगी। किसी मनोहर स्थल पर प्रवास हो सकता है। मित्रों से भी लाभ मिलेगा। मध्याहन के बाद किसी कारणवश मानसिक रूप से चिंतित रहेंगे। धार्मिक कार्यों के पीछे धन का खर्च अधिक होगा। ( डाँ. अशोक शास्त्री )
।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।

Post A Comment: