*इस बार अंग्रेजी और हिंदू नववर्ष में समानता और शुभ संयोग* ज्योतिषाचार्य डाँ. अशोक शास्त्री ~~
           *अंग्रेजी साल 2020*
साल 2019 बस दो दिनों में इतिहास बन जाएगा। अंग्रेजी नया वर्ष 2020 एक जनवरी से प्रारंभ हो जाएगा, वहीं नया हिंदू वर्ष नवसंवत्सर विक्रम संवत 2077 दिनांक 25 मार्च 2020 से शुरू होगा। मालवा के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डाँ अशोक शास्त्री ने एक चर्चा में बताया है कि  इस बार अंग्रेजी और हिंदू नववर्ष में कई समानता और अनूठा संयोग देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं नये साल 2020 में क्या खास रहने वाला है।
            *शुभ संयोग 2020*
           इस बार अंग्रेजी के नए साल 2020 की शुरुआत और 25 मार्च 2020 से शुरू होने वाला भारतीय नवसंवत्सर विक्रम संवत 2077 दोनों ही बुधवार के दिन से होगी।
          ज्योतिषाचार्य डाँ अशोक ने कहा है कि नये साल 2020 में पूरे वर्ष पर बुधदेव का अधिपत्य रहेगा। मंत्रिमंडल में इस बार राजा बुध और मंत्री चंद्रमा रहेंगे।
          साल 2020 में मंत्रिमंडल के राजा बुध कन्या राशि का स्वामी है। अंग्रेजी नव वर्ष का शुभारंभ कन्या लग्न में ही होगा।
           ज्योतिषाचार्य डाँ अशोक शास्त्री के अनुसार अंक ज्योतिष के अनुसार अंग्रेजी नव वर्ष 1/1/2020 का कुल योग भी 6 है। वर्ष 2020 में बुध के राजा होने से पूरे वर्ष धर्म और अध्यात्म का बोलबाला रहने वाला है।
          इस बार नया साल 2020 का आगमन रवि और सिद्धि योग में होने से वर्ष 2020 शुभ रहेगा।
          25 मार्च 2020 को विक्रम नवसंवत्सर 2077 का शुभारंभ बुधवार को होगा। बुध का संबंध उन्नति और संपन्नता से होता है।
          डाँ. शास्त्री के मुताबिक इससे पहले बुधवार के दिन नए वर्ष का शुभारंभ 2014 में भी हुआ। जो इस बार फिर से 2020 में ऐसा संयोग बन रहा है। 
          कन्या लग्न में साल शुरू होने से इस राशि के लोगों के लिए यह साल बेहतरीन बीतेगा। साल 2020 पर बुध का अधिपत्य रहने से खासतौर पर महिलाओं के लिए शुभ साल रहेगा।

                *शुभम्  भवतु*

                    ज्योतिषाचार्य
          डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
         श्री मंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245,एम.जी.रोड (आनंद चौपाटी )धार, एम.पी.
                  मो. नं.  9425491351


Share To:

Post A Comment: