संदला -शारदीय नवरात्री का प्रारंभ नगर मे बडी धूमधाम से हुआ~~

दिपक सिंह राठौर संदला~~

संदला -शारदीय नवरात्री का प्रारंभ नगर मे बडी धूमधाम से हुआ नवरात्रि नौ देवी के रुपो का प्रतीक  ,भक्ति की शक्ति का प्रमाण यह उत्सव आते ही सभी जगह मातारानी के मंदिर ,पांडाल सजना शुरू हो जाते है ।
ग्राम संदला एंव  मे सुबह से नगरवासी मंदिर एंव पांडालो को सजाने मे लगे रहे।प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी संदला बस स्टेशन पर गरबे का आयोजन किया गया जिसमे पांडाल सजा कर शुभ मुहूर्त मे घट स्थापना एंव माता कि मुर्ति स्थापित कि गई । यहा हर वर्ष 11 दिवसीय कार्यक्रम होता है ।इस अवसर पर संदला समिति के सभी सदस्य चंद्रपाल सिंह राठोर ,रविराज सिंह राठौर,दिपक सिंह राठौर ,राहुल जाट,राजेंद्र द्विवेद्वी ,भेरू निनामा, अक्षय मेहरा ,मदन निनामा, ,रंजीत सिंह भाटि ,महेश निनामा ,जितेंद्र भाटि एंव बस स्टेशन की जनता आदि के द्वारा इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है ।


Share To:

Post A Comment: