*मनावर~ग्रामीण क्षेत्रों के नागरीको में स्वछता के प्रति जागरुक करने के लिये अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड द्वारा अभियान चलाया जायेगा*~~
*हम सभी लोग प्लास्टिक से बनी वस्तु का उपयोग नही करेगे यूनिट हेड विजय छाबड़ा*~~
निलेश जैन मनावर~~
ग्रामीण क्षेत्रों के नागरीको में स्वछता के प्रति जागरुक करने के लिये अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड की इकाई धार सीमेंट वर्क्स में स्वच्छता ही सेवा एवं प्लास्टिक वेस्ट समाधान मिशन के अन्तगर्त विभिन्न तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया गया । संस्थान के इकाई प्रमुख विजय छाबडा द्वारा सभी कर्मचारियो को स्वछता को लेकर शपथ दिलाते हुऐ कहा कि हम सभी लोग प्लास्टिक से बनी वस्तु का उपयोग नही करेगे एवं सिंगल युज प्लास्टिक का बहिष्कार करने की शपथ ली गई। विजय छाबड़ा द्वारा इस चेतना को जन-जन तक पहुचने के लिये जोर दिया गया। साथ ही स्वाछता को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों एवं आस-पास के स्कूल में पोस्टर प्रतियोगिताएं के माध्यम से जागृती लाई जायेगी । कंपनी द्वारा कर्मचारियो के लिया पोस्टर एवं स्लोगन प्रतियोगितायो का भी आयोजन किया गया। आज 30 सिंतबर को प्लांट परिसर मे स्वच्छता ही सेवा एवं प्लास्टिक वेस्ट समाधान पर विशेष रैली का आयोजन किया गया। इस आयोजन में सभी कर्मचारियो एव श्रामिक कामगारों द्वारा बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया गया । रैली मे विभिन्न पोस्टर एवं स्लोगन द्वारा स्वच्छता एव प्लास्टिक उपयोग को रोकने पर जोर दिया गया । गत दिनों कम्पनी द्वारा घरेलू वेस्ट के निराकरण के लिये वेस्ट डिस्पोजल कचरा वाहन को जनपद पंचायत निसरपूर में उपलब्ध कराया गया है। कंपनी के पर्यावरण हेड ललित शंकर भट्टा एवं सीएसआर के प्रमुख रुपेन पटनाइक द्वारा दी गई।
Home
धार
*मनावर~ग्रामीण क्षेत्रों के नागरीको में स्वछता के प्रति जागरुक करने के लिये अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड द्वारा अभियान चलाया जायेगा*~~
*हम सभी लोग प्लास्टिक से बनी वस्तु का उपयोग नही करेगे यूनिट हेड विजय छाबड़ा*~~
निलेश जैन मनावर~~

Post A Comment: