*मनावर ~समीप ग्राम सीतापुरी में अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी द्बारा नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया*~~
*यूनिट हेड विजय छाबड़ा द्वारा निःशुल्क दवाई का वितरण किया गया* ~~
निलेश जैन मनावर ~
अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड ग्रामीण विकास विभाग द्वारा आज 30 सितम्बर को समीप ग्राम सीतापुरी में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यूनिट हेड विजय छाबड़ा के मार्गदर्शन में शिविर का शुभारंभ कंपनी के मानव संसाधन प्रमुख अजय मिश्रा, के.के पांडे तथा ग्राम पंचायत सीतापूरी सरपंच चंपाबाई कनेल, मुखिया शिवकरण दरबार द्वारा किया गया । स्वास्थ शिविर में कुल 425 मरीजो का नि:शुल्क परिक्षण किया गया तथा कंपनी द्वारा नि:शुल्क दवाइयों का वितरण किया गया।शिविर में रक्त चाप के अलावा ईसीजी तथा ब्लड शुगर जाँच भी शामिल कि गई । स्वास्थ शिविर में मुख्य रुप से महिलाओ एवं शिशुओं से सम्बंधित बिमारी,उच्च रक्तचाप, दन्त रोगों से संबंधित बिमारी का इलाज किया गया। शिविर में सीमेंट फैक्ट्री के मुख्य चिकित्सक डॉ शैलेन्द्र यादव स्त्रीरोग विशेषज्ञ डॉ सीता काग , दंत रोग विशेषज्ञ डॉ पूर्वा गुप्ता का सरहानीय सहयोग रहा। जानकारी अल्ट्रोटक सीमेंट कंपनी के सीएसआर विभाग के रुपेन पटनायक द्वारा दी गई।
Home
धार
*मनावर ~समीप ग्राम सीतापुरी में अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी द्बारा नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया*~~
*यूनिट हेड विजय छाबड़ा द्वारा निःशुल्क दवाई का वितरण किया गया* ~~
निलेश जैन मनावर ~

Post A Comment: