*मनावर ~अग्रवाल समाज द्वारा महाराजा अग्रसेन की जयंती मनाई गई*~~

निलेश जैन मनावर ~~

नगर के अग्रवाल समाज द्वारा रविवार को महाराजा अग्रसेन भगवान की जयंती बडे ही उत्साह के साथ मनाई गई। रथ पर अग्रसेन महाराज के छायत्रित को रख कर पूरे नगर में बेड़ बाजे के साथ भम्रण कराया गया । अग्रवाल समाज की बालिकाएँ एवं महिलाओं द्वारा चल के  समारोह के दौरान गरबो की प्रस्तुति दी गई। अग्रवाल समाज द्वारा जयंती पर संगठित होकर नरसिंह मंदिर से जुलूस प्रारंभ हुआ तथा पुनः मंदिर में पहुचकर समापन किया गया । श्री महाराजा अग्रसेन भगवान की महा आरती की बोली लगाई गई। जिसमें समाज के चीनू अग्रवाल ने महाआरती का लाभ लिया।   श्री महाराजा अग्रसेन भगवान की आरती कर प्रसाद बांटा गया। जानकारी समाज के अध्यक्ष जय कुमार चौधरी ने दी।


Share To:

Post A Comment: