बड़वानी~पर्यावरण की सुरक्षा और वृक्षारोपण है सभी का दायित्व- डीजे श्री कोठे~



बड़वानी /जिले में वृक्षारोपण को लेकर चल रहा अभियान सुखद संकेत है। यह अभियान केवल विद्यार्थियों का ना होकर संपूर्ण समाज का दायित्व होना चाहिए, तभी हम प्रकृति को पुनः हरा-भरा बनाने में सफल होंगे।
      उक्त बातें  आशाग्राम पंचमुखी हनुमान पहाड़ी पर त्रिवेणी रोपण के दौरान जिला सत्र न्यायाधीश श्री रामेश्वर कोठे ने कही। उन्होंने कहा वृक्ष को लगाना आसान है किंतु उन्हें सुरक्षित रखकर सिंचना बड़ा काम है । इस दौरान उन्होंने पहाड़ी को हरा-भरा बनाने के लिए अभियान में सहभागी बने रोटरी हाई स्कूल के बच्चों को भी प्रोत्साहित कर पर्यावरण जागरूकता लाने के लिए प्रेरित किया। रोटरी क्लब बड़वानी द्वारा संचालित रोटरी हाई स्कूल के बच्चों ने पहाड़ी पर 50 फलदार पौधों का रोपण किया ।
      इस अवसर पर विशेष न्यायाधीश श्री दिनेश चंद थपलियाल, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री हेमंत जोशी, प्रधान न्यायधीश सुश्री रश्मि मंडलोई, न्यायधीश श्री राहुल सोनी, सुश्री इकरा मिन्हास, आशाग्राम ट्रस्ट के सचिव डॉक्टर शिव नारायण यादव, रोटरी स्कूल के अध्यक्ष श्री अशोक दोषी, डॉक्टर आरसी चोयल आदि भी उपस्थित थे।


Share To:

Post A Comment: