बड़वानी~विद्युत दुर्घटना से बचाव पर हुई कार्यशाला~~
बड़वानी /विद्युत दुर्घटना से बचाव व उसके उपायों को लेकर विद्युत सुरक्षा कार्यशाला का आयोजन जुलवानिया में किया गया। रविवार को गायत्री मंदिर सभागृह में आयोजित कार्यशाला में विभाग के समस्त तकनीकी कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।
विभाग के कार्यपालन निर्देशक श्री गजरा मेहता एवं अधीक्षण यंत्री श्री अनिल नेगी ने विद्युत हादसों से बचाव के उपायों पर बारीकी से प्रकाश डाला। उन्होंने ज्यादातर हादसों में कार्मिकों की छोटी-छोटी गलतियों को इन हादसों का कारण माना। उन्होंने कहा कि उपलब्ध बचाव के सभी साधनों का पूरा उपयोग कर हमें अपना कार्य करना चाहिए। श्री मेहता ने कहा कि ऐसा नहीं है कि हमें सुरक्षा उपायों की जानकारी नहीं है, लेकिन उनके पालन में ढिलाई व लापरवाही ही हमारे जीवन में अंधकार का कारण बन जाती है।कार्यशाला में श्री अनिल नेगी अधीक्षण यंत्री ने भी सुरक्षा संबंधित जानकारियां दी एवं समस्त तकनीकी कार्मिकों को उनका कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए।
कार्यशाला में एसआर खरते ,पी सी कसोटिया, अनूप जोशी, जीतेंद्र झारिया कुंवरसिह मालवीया, अमर सिंह वास्कले ,प्रेम चंद्र पटेल ,मोहित धुर्वे ,राजु डाबर, आरएन वर्मा, बी के दशोरे सहित बड़वानी व्रत के कनिष्ठ यंत्री तथा डेढ़ सौ से अधिक समस्त तकनीकी कर्मी मौजूद थे।


Post A Comment: