बड़वानी~शिक्षक अपने विद्यार्थियों को स्कूल बेग दान कर निभा रहे हैं अपना सामाजिक दायित्व~~



बड़वानी /बड़वानी जिले में प्रारंभ, एक छोटा सा प्रयास अब रंग लाने लगा है । शिक्षक, विद्यादान के साथ-साथ अब अपने विद्यार्थियों को बस्ता दान भी करने लगे हैं । जिले में शिक्षकों द्वारा प्रारंभ इस अभियान में, जिले के सबसे पिछड़े विकासखंड पाटी के शिक्षक बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं।
      ग्राम ठेंगचा के प्राथमिक स्कूल के शिक्षक श्री मनीष जाट ने, रविवार 04 अगस्त को अपने जन्म दिवस के 1 दिन पूर्व अपने विद्यालय के 45 विद्यार्थियों को जहां स्कूल बेग दान कर अपने सामाजिक सरोकार का सुंदर उदाहरण प्रस्तुत किया है। वहीं रविवार को अपने जन्मदिवस पर, जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक में पहुंचकर अपना रक्तदान भी कर, क्षेत्र में रक्तदान के प्रति फैली नकारात्मक सोच को दूर करने का प्रयास किया है।
      शिक्षक के इस प्रयास एवं उनके जन्मदिवस पर एकत्रित उनके  दोस्तों श्री संदीप जाट,  श्रीे मधुकर जाट, श्री प्रदीप वर्मा ने भी अपना रक्तदान कर, सिद्ध कर दिया कि दान करने का कोई दिन, मुहूर्त नहीं होता, बस अपने जज्बे को बनाए रखने की जरूरत होती है।


Share To:

Post A Comment: