बड़वानी~ सामाजिक सरोकार के तहत सीएमएचओ ने एनआरसी वार्ड में दिया अपने वेतन से हाइड्रा कूलर~~
बड़वानी /जिले में संचालित दस्तक अभियान में प्रतिदिन टीम के सदस्यों द्वारा घर-घर जाकर दस्तक देकर अति कम वजन के बच्चों को एनआरसी केंद्र में पहुंचाया जा रहा है। जिसके कारण जिला चिकित्सालय के एनआरसी केंद्र सहित समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के एनआरसी में उपलब्ध बेड संख्या के मान से बच्चों की संख्या अधिक हो गई है। जिला स्तरीय एनआरसी केंद्र में बच्चों की संख्या बढ़ने के मद्देनजर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ व्हीबी जैन ने अपने वेतन से एक बड़ा हाइड्रा कूलर दिलवाया है। जिससे निमाड़ की भीषण गर्मी के दौरान भी वार्ड में भर्ती बच्चे, वार्ड में खेल-कूद कर सके।
ज्ञातव्य है कि जिला स्तरी एनआरसी में 20 बेड है जबकि शनिवार को इस सेंटर में 26 बच्चे भर्ती है। चूंकि निमाड़ में इस वक्त भीषण गर्मी पड़ रही है। जिसके कारण एनआरसी केंद्र के ऊपरी मंजिल के वार्ड में भर्ती बच्चों को, उनके पालक दिन में नीचे के वार्ड में ले आते हैं। जिससे इस वार्ड में बच्चों की संख्या निर्धारित बेड से भी दुगनी हो जाती है। इस स्थिति के मद्देनजर शनिवार को केंद्र का निरीक्षण करने पहुंचे मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने अपने वेतन से एक हाइड्रा कूलर खरीद कर केंद्र में लगवाया है।

Post A Comment: