बड़वानी~ 16 जून को लगेगा कलेक्टरेट में रक्तदान  शिविर~~


बड़वानी /जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक में रक्त की कमी के मद्देनजर कलेक्टरेट कार्यालय बड़वानी में आज रविवार 16 जून को प्रातः 9 से दोपहर 2 बजे तक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। रेडक्रास सोसायटी के माध्यम से लगने वाले इस शिविर की समुचित व्यवस्था एक दिन पूर्व ही पूर्ण कर ली गई है। जिससे रक्तदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा न होने पाये ।
कलेक्टर श्री अमित तोमर इस शिविर का शुभारंभ स्वयं रक्तदान कर करेंगे । वही इस शिविर में जिला मुख्यालय सहित अन्य स्थानो पर पदस्थ राजस्व अधिकारियो के साथ-साथ समस्त विभागो के जिला अधिकारी, उनके कार्यालय में पदस्थ अधिकारी-कर्मचारी भी अपना रक्तदान स्वेच्छा से करेंगे ।
कलेक्टर श्री तोमर ने जिले में पदस्थ समस्त कर्मियो से अव्हान किया है कि वे अपने सामाजिक दायित्व के तहत अधिक से अधिक संख्या में आकर अपना रक्तदान करें। जिससे जिले में चल रहे दस्तक अभियान के दौरान चयनित ऐसे बच्चे, जिन्ह रक्त की आवश्यकता है, उन्हें सहजता से रक्त उपलब्ध हो सके।
एसडीएम बड़वानी श्री अभयसिंह ओहरिया ने भी नगर के समस्त सामाजिक संगठनो, युवाओं से अव्हान किया है कि वे भी इस रक्तदान शिविर में आकर अपना रक्तदान स्वेच्छा से करें ।


Share To:

Post A Comment: