बड़वानी~ 15 अगस्त तक मछली मारने पर लगी रोक~~



बड़वानी / वर्षाकाल में मछलियो के चलने वाले प्रजनन को दृष्टिगत रखते हुये इनके शिकार पर प्रतिबंध लगाया गया है । इस प्रतिबंध के कारण 16 जून से 15 अगस्त तक मछलियो के शिकार, परिवहन, विक्रय पर प्रतिबंध रहेगा । इस नियम का उल्लंघन करने वालो को एक वर्ष तक की सजा या 5 हजार रूपये तक का जुर्माना या दोनो से दण्डित किया जा सकता है ।
कलेक्टर श्री अमित तोमर ने उक्त प्रतिबंध 16 जून से 15 अगस्त तक के लिये लगाया है। इसके अंतर्गत सार्वजनिक नदी, नालो, तालाबो में मछली मारना अवैध घोषित किया है।  आपने बताया कि इस आदेश का उल्लंघन करने वालो की धर-पकड़ के लिये विशेष जांच दस्तो का गठन किया गया है। यह दल जिले में दौराकर उक्त आदेशो का उल्लंघन करने वालो पर कानूनी कार्रवाई करेगा।


Share To:

Post A Comment: