*मनावर~नर्मदा किनारे सरदार सरोवर डूब क्षेत्र में आज भी भारी मात्र रेत खनन जारी*~~

*जबलपुर उच्च न्यायालय और राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण के रेत खनन पर रोक के आदेश के बाद भी  रेत खनन जारी*~~

*सरकार बदली पर रेत खनन नहीं रुका आज भी जारी रेत खनन* ~~

*धार जिले में जारी है अवैध रेत खनन का खेल*~~

निलेश जैन मनावर ~~



धार जिले के  सरदार सरोवर बाँध से प्रभावित गावों में आज भी रेत खनन जारी है । प्रदेश में सरकार बदल गई पर रेत खनन नहीं रुका जबकि जबलपुर उच्च न्यायालय के 6 मई 2015 को आदेश किया था। सरदार सरोवर डूब क्षेत्र में रेत खनन नहीं किया जा सकता लेकिन आदेश के बाद भी रेत खनन जारी है । नर्मदा बचाव आंदोलन के देवीसिंह तोमर, रणवीर तोमर, प्रकाश भिलाला, राकेश मंडलोई, ओमप्रकाश पाटीदार, शंकर पाटीदार, रोहित सिंह आदी ग्रामीणों ने बताया कि मनावर तहसील के डूब प्रभावित गांव मलनगांव, रतवा, बड़ा बडदा, उड़दना, पैरखड़, एकलबारा, गांगली, गोपालपुरा में आज भी भारी मात्र में बालू रेत खनन धड़ल्ले से चल रहा है । पुनर्वास के नाम पर शहरों में जा रही है रेत तथा नर्मदा में निरंतर हो रहे अवैध रेत खनन के खिलाफ नर्मदा बचाओ आन्दोलन सदैव सक्रिय रहा है । एनबीए ने कई बार प्रशासन को इन रेत माफिया के खिलाफ अवगत कराया है । नर्मदा के तलहटी तथा कछार में उत्खनन पर उच्च न्यायालय ने 6 मई 2015 से रोक लगायी है । राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण एनजीटी से कई आदेश पारित हुए है । जिसमें सारे ट्रैक्टर्स पकड़ना व जब्त करना व मालिक एवं वाहन चालको को दण्डित करना यह कार्य एनबीए और प्रशासन दोनों के द्वारा लगातार जारी है । क्षेत्र में फिर भी अवैध रेत खनन पूर्ण रूप से नही रुका जा सका है । इसीलिए एनबीए ने अपनी कानूनी व मैदानी लडाई को जारी रखा गया है ।



Share To:

Post A Comment: