सेंधवा~अग्रवाल महिला मंडल द्वारा आयोजित पांच दिवसीय योग शिविर का गरिमामय समापन~~



सेंधवा- अग्रवाल महिला मंडल द्वारा आयोजित पांच दिवसीय योग शिविर का आज गरिमामय समापन हुआ लगातार 5 दिन तक सुबह 6:00 से 7:00 बजे तक शहर की विभिन्न समाजो की घरेलू एवं कामकाजी महिलाओं द्वारा शिविर में शिरकत की गई इस कार्यक्रम को खास बनाने के लिए प्रतिदिन दिव्य धूप जलाकर परिसर के वातावरण को शुद्ध किया जाता था

       गायत्री मंदिर सेंधवा कि योग गुरु पूजा दीदी द्वारा सभी को योग की विभिन्न मुद्राएं व प्राणायाम के विभिन्न तरीकों से स्वस्थ रहने के गुर सिखाए गए अग्रवाल समाज महिला मंडल द्वारा मंगल भवन परिसर स्थित शेड में आयोजित इस कार्यक्रम में लगभग 100 से अधिक महिलाओं ने 5 दिन तक योग शिविर में योगासन तथा प्राणायाम सीख कर आजीवन योग को अपनाकर स्वस्थ रहने का संकल्प लिया वहीं आज कार्यक्रम के समापन अवसर पर समाज की महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती चंदा तायल द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया वहीं सचिव विनीता सिंवहल द्वारा महिला मंडल द्वारा किए जाने वाली आगामी गतिविधियों की विस्तृत जानकारी शिविर में दी वहीं उर्मिला मंगल द्वारा पांच दिवसीय शिविर के समापन अवसर पर पांचों दिन के अपने अनुभव के साथ योग के बारे में सभी के बीच जानकारियां साझा की शिविर के अंतिम दिन कुछ खास योग मुद्राएं तथा प्राणायाम सिखा कर योग गुरु के द्वारा घर में किस तरह से छोटे-छोटे योगासन और प्राणायाम करके व्यक्ति स्वस्थ रह सकता है यह सिखाया गया अग्रवाल महिला मंडल द्वारा शिविर के समापन पर योग गुरु पूजा दीदी को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया कार्यक्रम में महिला मंडल की सभी पदाधिकारी कार्यकारिणी सदस्य बहू बेटी मंडल के पदाधिकारी तथा कार्यकारिणी सदस्य ने बढ़-चढ़कर शिरकत की


Share To:

Post A Comment: