खंडवा~ 2 अरब की नर्मदा जल योजना में गड़बड़ी की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग लेकर चैथे दिन रविवार को समाजसेवी अमित जैन का आमरण अनशन जारी ~~

खंडवा।रवि कुमार ~~



2  अरब की नर्मदा जल योजना में गड़बड़ी की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग लेकर चैथे दिन रविवार को समाजसेवी अमित जैन का आमरण अनशन जारी
है। उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। उनकी मांगो के समर्थन में शनिवार को कुछ युवकों ने अर्द्धनग्न होकर प्रदर्शन किया।
प्रशासन और जल प्रबंध का दायित्व सम्हाल रही निजि क्षेत्र की कम्पनी  विश्वा द्वारा  खंडवा का नर्मदा जलापूर्ति की योजना में की गयी कथित गडबडिया व नगर निगम का भ्रष्टाचार अब योजना की  विफलता के साथ सिर चढकर बोलने लगा है। अब नर्मदा जल संघर्ष समिति भी आंदोलन को लेकर मैदान में उतर गयी  है। समिति के पदाधिकारियों द्वारा रविवार को आंदोलन का समर्थन का ऐलान कर प्रदर्शन  किया गया।
निगम कार्यालय के सामने  अमित जैन सहित  नौ युवक अमरण अनशन कर रहे हैं लेकिन उनकी मांगों की सुनवाई नहीं की जा रही है।ें नर्मदा जल संघर्ष समिति  सचिव देवेंद्र सिंह यादव ने बताया कि अब तक इस योजना के नाम पर करोड़ों रुपए खर्च हो गए हैं। चारखेड़ा से खंडवा तक फिर से डीआई पाइप लाइन डाली जाएगी सभी शहरवासियों को सुचारु रूप से पानी मिलने की संभावना बन पाएगी किंतु इसके लिए फिर से शासन को करोड़ों रुपए खर्च करना पड़ेंगे। ऐसे में संघर्ष समिति द्वारा मांग की जाती है कि इस योजना में गड़बड़ी करने वाले दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा कर केस दर्ज किया जाए। इसके अलावा उनसे वसूली भी होना चाहिए।

शुक्रवार देर रात को आमरण् स्थल पर आंदोलनकारी युवकों को समझाइश देने पुलिस अफसर पहुंचे थे। पदमनगर, कोतवाली और मोघट थाने के टीआई के साथ ही सीएसपी गुलबागसिंह, एसडीएम अशोक जाधव ने युवकों को समझाइश दी कि वे आंदोलन समाप्त कर दें लेकिन युवकों ने कहा कि जब नर्मदा जल योजना में गड़बड़ी की सही जांच नहीं होती आंदोलन जारी रहेगा।
---------------


Share To:

Post A Comment: