*सरदारपुर -: संस्था फाउंडेशन टू एजुकेट गर्ल्स ग्लोबली द्वारा ग्राम शिक्षा सभा का किया आयोजन*~~
*मोहन पुरोहित की रिपोर्ट Mo.9977526447*~~
संस्था फाउंडेशन टू एजुकेट गर्ल्स ग्लोबली द्वारा आज देदला गाँव के जुलवानिया मजरे में ग्राम शिक्षा सभा का आयोजन किया गया।इसमे कुल 53 परिवारों ने भागीदारी की। सभा मे शालात्यागी बालक बालिकाओ के माता पिता को शिक्षा के महत्व को बताया गया। संस्था 6 से 14 वर्ष के बालक बालिकाओ को विद्यालय से जोड़ने का कार्य करती हैं।ग्राम शिक्षा सभा के अंतर्गत पालको को अपने 6से14 वर्ष तक के बच्चो को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने हेतू प्रेरित किया गया संस्था द्वारा पिछले 2वर्षों से धार जिले के ग्रामीण अंचल में बैठक का आयोजन किया जा रहा है जिसके अंतर्गत 6से14वर्ष तक के अनांमाकित एवं शाला त्यागी ब्च्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। सभी लोगो को शिक्षा के महत्व के बारे मे बताया गया।सभी पालकगण ने यह निर्णय लिया कि इस सत्र में शतप्रतिशत बच्चों का नामांकन करवाएंगे एवं बच्चों को गुजरात पलायन पर नही ले जायेंगे।ग्राम शिक्षा सभा में बच्चों के माता पिता एवं संस्था से ब्लॉक ऑफिसर विकास मारू, क्षेत्रीय समन्वयक दिनेश कुमावत, धर्मेंद्र मारू, सुनील पुरोहित, कमल सिंह चौहान एवं संस्था की टीम बालिका अमृत मकवाना उपस्थित थे।
Home
धार
*सरदारपुर -: संस्था फाउंडेशन टू एजुकेट गर्ल्स ग्लोबली द्वारा ग्राम शिक्षा सभा का किया आयोजन*~~*मोहन पुरोहित की रिपोर्ट Mo.9977526447*~~

Post A Comment: