बड़वानी~कलेक्टरेट में लगाये गये रक्तदान शिविर में 111 लोगों ने रक्तदान किया ~~



बड़वानी / कलेक्टरेट कार्यालय बड़वानी में रेडक्रास सोसायटी के माध्यम से रविवार को लगाये गये रक्तदान शिविर में 111 लोगो ने रक्तदान किया । जबकि इसी दिन सेंधवा में लगाये गये रक्तदान शिविर में 47 लोगो ने, ठीकरी में लगाये गये रक्तदान शिविर में 91 लोगो ने रक्तदान किया । इस प्रकार रविवार को जिले में 3 स्थानो पर लगाये गये रक्तदान शिविर में कुल 249 लोगो ने रक्तदान किया । रक्तदान करने वालो में 223 पुरूष तोे 26 महिला सम्मलित थी ।
रविवार को कलेक्टरेट कार्यालय में प्रातः 9 बजे रक्तदान शिविर का शुभारंभ कलेक्टर श्री अमित तोमर एवं उनकी पत्नी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती सुनिता रावत ने अपना रक्तदान कर किया । शिविर में पुलिस अधीक्षक श्री डीएस तेनीवार सहित कई जिला अधिकारियो, कर्मचारियो, आमजनों, खिलाड़ियो, पुलिस जवानो एव अधिकारियो, महिलाओं द्वारा रक्तदान किया गया ।
कई लोगो ने जोड़ा से आकर रक्तदान किया
कलेक्टरेट कार्यालय में लगाये गये इस रक्तदान शिविर में कलेक्टर श्री अमित तोमर एवं उनकी पत्नी श्रीमती सुनीता रावत, शिक्षक सुनील वास्कले एवं उनकी पत्नी श्रीमती प्रीति वास्कले, पुलिस के जनसम्पर्क अधिकारी श्री असद खान एवं उनकी पत्नी श्रीमती सुनीता खान, एसडीएम बड़वानी श्री अभयसिंह ओहरिया एवं उनकी पत्नी श्रीमती प्रीति ओहरिया, युवा श्री अमन शुक्ला एवं उनकी पत्नी श्रीमती प्रेरणा शुक्ला ने जोड़ा से आकर रक्तदान किया ।
डर पर भारी सिद्ध हुआ उत्साह
रक्तदान शिविर में पहली बार रक्तदान करने वालो को कुछ परेशानी भी महसूश हुई । इसके बावजूद लोगो ने अपने डर पर काबू पाते हुये उत्साह से अपना रक्तदान किया ।
बच्चो ने बढ़ाया माताओं का उत्साह
रक्तदान शिविर में पहली बार रक्तदान करने पहुंची श्रीमती सुनीता वास्कले एवं श्रीमती प्रीति ओहरिया का उत्साह बढ़ाने हेतु उनके साथ उनकी पुत्री बेबी विभूति वास्कले एवं पुत्र मास्टर अनुराग ओहरिया भी आये थे । इन दोनो बच्चों ने अपनी माताओं का उत्साह बढ़ाकर रक्तदान करवाया ।
शिविर स्थल पर फल एवं लस्सी की थी व्यवस्था
रविवार को लगाये गये इन शिविरो के दौरान रक्तदाताओं के लिये केला एवं लस्सी, फ्रुटी की व्यवस्था भी की गई थी ।


Share To:

Post A Comment: