*मनावर ~शादी के बाद से प्रताडित करने पर महिला ने की आत्महत्‍या पति सहित तीन अन्य पर प्रकरण दर्ज*~~

निलेश जैन मनावर ~~



नगर की राधारमण कॉलोनी में गत दिनों एक महिला ने आत्महत्या कर ली थी मामले में मर्ग की जांच करते हुए पुलिस ने पति सहित तीन अन्य पर प्रकरण दर्ज किया है। रिपोर्ट के अनुसार मृतिका अंतिमा पति अनुज सक्सेना (श्रीवास्तव) उम्र 32 वर्ष निवासी दुर्गापुर जयपुर राजस्थान की शादी 23 जनवरी 2019 को सामाजिक रितीरिवाज अनुसार अनुज निवासी विधुना ओरेय्या उत्तर प्रदेश के साथ हुई थी मृतिका के माता पिता द्वारा हेसियत के हिसाब से सोना चाँदी की रकमे एवं 3 लाख 5 हजार रूपये दिये थे और 1 लाख 95 हजार रूपये मृतिका के जेठ अनूप के खाते मे ट्रान्सफर करे थे। शादी के दो दिन बाद ही आरोपीगण शादी मे दहेज के पैसे कम दिये, कार नही देने के कारण परेशान करने लगे। दिनांक 10.02.19 को मृतिका के ससुराल विधुना जब मृतिका का भाई लेने गया था तो भी आरोपीगणो ने 25 लाख रूपये देते तो भी इंजीनियर नही मिलता और नगद रूपये देने को कहां था तथा मृतिका मायके से वापस ससुराल गयी तो 2 लाख रूपये ससुराल भेजा था तथा फिर 3 लाख की मांग करने पर फिर 01लाख रूपये दिये तथा आरोपी अनूप जयपुर गया तो फिर 2 लाख रूपये दिये ओर 2 लाख कार के जमा करवाकर बाकी फायनेस कर मृतिका के मायके के परिवार द्वारा भरना था आरोपीगणो द्वारा आये दिन दहेज की मांग को लेकर मृतिका को शारिरीक व मानसिक रूप से परेशान कर प्रताडित करने से मृतिका ने घटना दिनांक को सामान्य से भिन्न परिस्थितियो मे सल्फास जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने अनुज पिता सतीशचन्द्र, अनूप उर्फ संजीव पिता सतीशचन्द्र सहित अन्य पर प्रकरण दर्ज किया है।


Share To:

Post A Comment: