हरदा ~सावित्रीबाई फूले जयंती सरस्वती शिशु मंदिर प्रांगण में मनाई गई~~
अंकुश विश्वकर्मा हरदा ~~
हरदा। मातृशक्ति बहनों द्वारा प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फूले जयंती मनाई गई जिस प्रकार सावित्रीबाई फुले जी ने विभिन्न कठिनाइयों को और संस्कारों को झेलते हुए भी अपने लक्ष्य को साधते हुए अपना सामाजिक जीवन जिया उसे प्रेरणा स्वरूप हम लोग ग्रहण करें इसलिए यह जयंती मनाई गई थी । इस अवसर पर विभिन्न मातृशक्ति बहनों द्वारा सावित्रीबाई फूले जी के जीवन से संबंधित संस्मरण पर चर्चा की गई व आधुनिक जीवन में उनके योगदान को आत्मसात करने के लिए बालिकाओं को प्रेरित किया गया। समाज में विभिन्न स्तर पर होने वाले भेदभाव को त्याग कर समरसता का प्रादुर्भाव करने हेतु विचार प्रस्तुत किए गए । महिला शिक्षा एवं उससे संबंधित प्राचीन कठिनाइयों को ध्यान में रखते हुए भी सकारात्मक रूप से शिक्षा का संचालन करते हुए जिस तरह सावित्रीबाई फूले जी ने अपना जीवनयापन किया था उसी को आत्मसात करने पर जोर दिया गया । सभी बालिकाओं को विभिन्न स्तर पर मिलने वाली चुनौतियों का पूर्ण आत्मविश्वास के साथ सामना करने व हर असफलता से शिक्षा प्राप्त कर सफलता मार्ग पर प्रशस्त होने की प्रेरणा दी गई।।

Post A Comment: