बैतूल~ शिक्षण में लापरवाही के चलते शिक्षक निलंबित~~
सचिन शुक्ला बैतूल~~
शाहपुर -जनपद सीईओ एससी अग्रवाल ने ब्लॉक के ग्राम खापा झापड़ी के प्राथमिक स्कूल का 10 दिसम्बर 2018 को औचक निरीक्षण किया था ।इस दौरान प्राथमिक शाला में शिक्षक की अनुपस्थिति में स्कूल में अव्यवस्था का आलम देखने को मिला था । सहायक शिक्षक डीपी गोस्वामी बिना कारण बताए शाला में अनुपस्थित पाए गए थे। सीईओ अग्रवाल ने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए ग्रामीणों के पंचनामे के अनुसार बताया गया कि डीपी गोस्वामी शाला में अध्यापन में रुचि नही लेते हैं। साथ ही बिना बताये अनुपस्थित रहते हैं। जिस पर श्री अग्रवाल ने सीईओ जिला पंचायत को पत्र के माध्यम से शिक्षक के निलंबन की कार्यवाही का प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया था जिस पर जिला पंचायत सीईओ द्वारा शाला के अनुपस्थिति अध्यापन कार्य मे रुचि नही लेने बाबत मध्यप्रदेश पंचायत सेवा नियम की धारा 1999 के तहत शिक्षक डीपी गोस्वामी को निलंबित करने की कार्यवाही की गई । निलंबन की अवधि में डीपी गोस्वामी बीईओ कार्यलय शाहपुर निर्धारित किया गया है।

Post A Comment: