*भिण्ड~ जिसके सर पर सदैव मां का आशीर्वाद होता है ,पराजय उससे कोसों दूर रहती है- एड. आर.के. जोशी*~~
भिण्ड से गिर्राज बौहरे की रिपोर्ट~~
*भिण्ड*- ग्वालियर उच्च न्यायालय अभिभाषक संघ के चुनाव में कार्यकारणी सदस्यों के मतो की गिनती के बाद गुरूवार को विजयी नो सदस्यों की घोषणा कर दी गई।जिस में एडवोकेट आर, के, जोशी कार्यकारिणी सदस्य पद हेतू चुनावी मैदान में थे जिस में कई लोग एक -एक मत्त के लिये तरस रहे थे वही एड.आर.के.जोशी जी 1270 मतो से विजयी हुए एवम् ग्वालियर उच्च न्यायालय अभिभाषक संघ चुनाव में दूसरा स्थान प्राप्त कर भिंड का नाम रोशन किया।
ज्ञात हो एड. आर. के. जोशी भिंड जिले के निवासी है उनका निवास स्थल इटावा रोड जोशी पाइप फेक्ट्री के नाम से जाना जाता हे।जोशी जी बहुत ही सरल मिलनसार,जन हितेषी स्वभाव के साथ कुशल नेतत्व के भी धनी है।इन्होंने अपनी प्रभ्भिक शिक्षा भिंड से ही प्राप्त की। तथा उच्च शिक्षा लॉ ग्वालियर से प्राप्त कर, उच्च न्यायालय ग्वालियर में प्रक्टिक्स कर अपने हुनर से कई गरीब असाय लोगो को न्याय दिलाया।और आमजन के बीच अपनी एक अलग पहचान स्थापित की।तथा उन्होंने अपनी जीत पर सभी लोगो का आभार व्यक्त कर अपनी माँ का आर्शीवाद प्राप्त कर कहा-
*जिसके सर पर सदैव माँ का आर्शीवाद होता है,पराजय उससे कोसो दूर रहती है।*
जीत के बाद वह जल्द ही अपने निवास पर स्थित लालवती सरकार का भिंड आकर आर्शीवाद प्राप्त करेगे।

Post A Comment: