खिलेडी~26.जनवरी गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया~~
जगदीश चौधरी (खिलेडी)9617174241~~
शासकीय व निजी शैक्षणिक संस्थाओं में ध्वजारोहण किया गया। सरकारी कार्यालयों में अधिकारियों द्वारा तिरंगा लहराया गया। साथ ही स्कूल के बच्चों द्वारा नगर में प्रभात फेरी निकाली गई। साथ ही प्राथमिक माध्यमिक हाई सेकेंडरी स्कूल मे सीआरपीएफ के जवान शांति लाल हटिला व भारतीय आर्मी के जवान जितेन्द्र मुनिया के द्वारा ध्वजारोहण का कार्यक्रम किया गया वहीं ग्राम पंचायत में भी ध्वजारोहण का कार्यक्रम किया गया जिसमें सरपंच अमृतलाल गिरवाल द्वारा झंडा वंदन किया गया।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत सचिव सुरेश वैष्णव व उपसरपंच छगनलाल पाटीदार वरिष्ट नेता बालुसिह जी हाडा,सत्यनारायण जी पाटिदार,नारायण जी मुकाति सहित कई नेतागण भी मौजूद थे।
शिशु विनय मंदिर स्कूल के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा मनमोहक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई।

Post A Comment: