।। सुप्रभातम् ।।
।। *संस्था जय हो* ।।
।। *दैनिक राशि फल* ।।
आज दिनांक 28 जनवरी 2019 सोमवार संवत् 2075 मास माघ कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथी दोपहर 02:35 बजे तक रहेगी पश्चात नवमी तिथी लगेगी । आज सूर्योदय प्रातः 07:09 बजे एवं सूर्यास्त सायं 06:14 बजे होगा । स्वाति नक्षत्र दोपहर 02:32 बजे तक रहेगा पश्चात विशाखा नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा तुला राशि में दिन रात भ्रमण करते रहेंगे । आज का राहु काल प्रातः 08:33 से 09:55 बजे तक रहेगा । दिशाशूल पूर्व दिशा में रहेगा यदि आवश्यक हो तो दर्पण देख कर यात्रा आरंभ करें । जय हो...
*ज्योतिषाचार्य*
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्री मंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245, एम.जी.रोड, धार,एम.पी.
मो.नं. 9425491351
*आज का राशि फल*
मेष :~ आप सामाजिक तथा सार्वजनिक क्षेत्र में प्रशंसापात्र बनेंगे। धन लाभ का योग है। पारिवारिक जीवन में सुख और संतोष का अनुभव होगा। आज आप बौद्धिक चर्चा में हिस्सा लेंगे, परंतु अपनी वाणी पर संयम रखना आवश्यक है।
वृषभ :~ मानसिकरुप से स्वस्थ रहेंगे। आपके कार्य निर्धारितरुप से योजना के अनुसार पूर्ण होंगे। आर्थिक लाभ की संभावना है। अधूरे कार्य पूर्ण होंगे। मायके की ओर से आनंद के समाचार मिलेंगे
मिथुन :~ किसी भी प्रकार के वाद-विवाद या बौद्धिक चर्चा से दूर रहें। अपमान न हो इसका ध्यान रखें। मित्रों के पीछे खर्च होने की संभावना है। पेट सम्बंधित बीमारियों से परेशानी हो सकती है।
कर्क :~ प्रफुल्लितता, स्फूर्ति और आनंद का आज अभाव रहेगा। परिवारजनों के साथ तकरार होने की संभावना है। धन का खर्च होगा तथा अपयश भी मिल सकता है। समयानुसार भोजन नहीं मिलेगा। अनिद्रा सताएगी। छाती में विकार हो सकता है।
सिंह :~ अपने सहोदर के साथ सम्बंधों में निकटता का अनुभव आप करेंगे। उनका सहकार भी आपको मिलेगा। सम्बंधो में रही भावना की गहराई को आप समझ सकेंगे।
कन्या :~ परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा। वाक्माधुर्य से आप अपना निर्धारित कार्य कर सकेंगे। आरोग्य अच्छा रहेगा। बौद्धिक चर्चा में न उतरे। व्यर्थ के खर्च न हो । विद्यार्थियों के लिए कठिन समय रहेगा।
तुला :~ आप व्यवस्थितरुप से आर्थिक योजना बना सकेंगे। आज कोई सृजनात्मक प्रवृत्ति हो सकती है। आपकी सृजनात्मक शक्ति आज श्रेष्ठ रहेगी। शारीरिक और मानसिक रुप से स्वस्थता का अनुभव आप करेंगे।
वृश्चिक :~ शारीरिक शिथिलता और मानसिक चिंता से आपका मन व्यग्र रहेगा। वाहन चलाते समय अकस्मात न हो जाए इसका ध्यान रखें। संभव हो तो आपरेशन को आज टाल दें।
धनु :~ आज का दिन आप के लिए लाभकारी है। मित्रों के साथ सुंदर स्थल पर प्रवास का आयोजन होगा। आय में वृद्धि के योग है। भोजन अच्छा मिल सकता है।
मकर :~ उगाही, प्रवास, आय आदि के लिए अच्छा दिन है। सरकार तथा मित्रों, सम्बंधियो से लाभ होगा। उनसे भेंट – उपहार मिलने से आनंद होगा। परंतु अग्नि, जल और अकस्मात से दूर रहें।
कुंभ :~ शारीरिक रूप से आप को अस्वस्थता का अनुभव होगा। फिर भी आप मानसिकरुप से स्वस्थ रहेंगे। शरीर में स्फूर्ति कम रहने के कारण कार्य करने का उत्साह कम रहेगा। ऊपरी अधिकारियो की अप्रसन्नता भी आपको अखरेगी।
मीन :~ आज के दिन आपको थोडी़ बहुत प्रतिकूलताओं का सामना करना पडे़गा। स्वास्थ्य के विषय में आज विशेष ध्यान देना पडेगा। व्याधि के कारण अधिक खर्च होने की भी संभावना है। ( डाँ.अशोक शास्त्री )
।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय हो...........।।

Post A Comment: