दसई~~ दसई में 26.जनवरी गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया~~
जगदीश चौधरी (खिलेडी)9617174241~~
शासकीय व निजी शैक्षणिक संस्थाओं में ध्वजारोहण किया गया। सरकारी कार्यालयों में अधिकारियों द्वारा तिरंगा लहराया गया। साथ ही स्वामी विवेकानंद हाई सेकेंडरी स्कूल में भी संस्था के डायरेक्टर अशोक सिंह रघुवंशी द्वारा ध्वजारोहण किया गया साथ ही स्कूल के बच्चों द्वारा नगर में प्रभात फेरी निकाली गई।
वहीं भगत सिंह क्रांति सेना द्वारा आजाद चौक नया बाजार में झंडा वंदन कार्यक्रम रखा गया जिसमें भगत सिंह क्रांति सेना के सभी सदस्य मौजूद रहे साथ ही कन्या हाई सेकेंडरी स्कूल की बालिकाओं द्वारा ध्वजारोहण का कार्यक्रम किया गया वहीं ग्राम पंचायत दसाई में भी ध्वजारोहण का कार्यक्रम किया गया।
जिसमें सरपंच प्रेमबाई द्वारा झंडा वंदन किया गया इस अवसर पर ग्राम पंचायत सचिव शैलेश तिवारी व उपसरपंच दिनेश पटेल सहायक सचिव राकेश भाटी सहित कई नेता लोग भी मौजूद थे लगान फ्रेंड्स ग्रुप के द्वारा बस स्टैंड पर सांस्कृतिक का आयोजन किया गया जिसने सभी स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा मनमोहक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई।

Post A Comment: