मनावर~ गुलाटी में गरिमापूर्ण तथा भव्य तरीके से देव दिवाली संपन्न ~~

निलेश जैन मनावर ~~

  समीप के ग्राम गुलाटी में गरिमापूर्ण तथा भव्य तरीके से देव दिवाली संपन्न हुई। इस ग्राम में देव दिवाली की प्रथा बालीपुर धाम के संत श्री गजानन महाराज ( बाबा बालिपूर ) के निवार्ण दिवस पर मनाना प्रारंभ किया गया था। ग्राम के ही एक किसान पन्नालाल गेहलोत ने बाबा की प्रेरणा से देव दीवाली की शुरूआत की थी। देव दीवाली पर पुरे ग्राम के घरो के सामने महिलाएँ रांगोली बनाती हैं। शाम को रथ में बाबा के षिष्य सुधाकर महाराज तथा योगेष महाराज बाबा की सवारी निकालते हैं। रथ से रास्तेभर फुलो की वर्षा की जाती हैं। रथ के आगे ग्राम की बालिकाए, महिलाएँ तथा पुरूष एक जैसी ड्रेस पहन कर और साफे बांधकर गरबा नृत्य करते हुए चल रहे थे। बाबा की आरती के पश्चात प्रसादी वितरित की गई। इस देव दिवाली को देखने के लिए आस पास के ग्रामीण भारी संख्या में जमा हो जाते हैं। इस अवसर पर गांव के सभी घरो पर दीपो से रोशनी की जाती हैं। देव दिवाली को सफल बनाने में ग्राम गुलाटी के जितेन्द्र बर्फा, मोहित सोलंकी, आकाश मुकाती, सचिन बर्फा, हरीओम सोलंकी तथा पवन बर्फा आदि युवाओ का सराहनीय योगदान रहा।

Share To:

Post A Comment: