*सेगांव~ मतदाता जागरूकता रैली के माध्यम से किया मतदाताओं को जागरूक~~

सेगाव से संतोष गोयल की रिपोर्ट~~

सेगांव ,जिरातपुरा,कलमपुरा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ द्वारा शनिवार को मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया. सर्वप्रथम जिरातपुरा, कलमपुरा,बोन्दरपुरा में रैली के माध्यम से 28नवम्बर2018को मतदान करने हेतु ग्रामीणों को प्रेरित किया गया,इसके पश्चात सेगांव मुख्यालय पर रैली का आयोजन किया गया जिसमेंआंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ एवं स्कूली छात्राओं नेभाग लिया.रैली का प्रारंभ कार्यालय महिला एवं बाल विकास सेकिया जाकर ग्राम के प्रमुख मार्गों से होते हुए जनपदपंचायत सेगाव में समापन किया गया.इस दौरान मुख्यकार्यपालन अधिकारीश्री एम एल. वर्मा परियोजना अधिकारी श्री सुनील मोरे, श्री बासिराम मुजाल्दे महिला सशक्तिकरण अधिकारी,समस्त पर्यवेक्षक व शिक्षक उपस्थित थे।

Share To:

Post A Comment: