बड़वानी~ सिक्ख सम्प्रदाय के लोगों को दी नेशनल लोक अदालत की जानकारी~~

बड़वानी/सुलह एवं समझौते के आधार पर न्यायालयीन प्रकरणों का निराकरण करने का सशक्त माध्यम है नेशनल लोक अदालत । 8 दिसंबर को जिला न्यायालय सहित तहसील न्यायालय में आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत में पक्षकार अपने प्रकरणों का निराकरण समझौते के आधार पर करा कर अपने समय व धन की बचत कर अपने जीवन को खुशहाल बना सकता है। नेशनल लोक अदालत में प्रकरण का निराकरण कराने से न्यायालयीन लंबी प्रक्रिया से मुक्ति मिल जाती है तथा जो कोर्ट फीस पक्षकारों द्वारा जमा की जाती है वह भी उन्हे वापस मिल जाती है।
उक्त बातें विशेष न्यायाधीश श्री दिनेशचंद्र थपलियाल ने गुरु नानक जयंती के अवसर पर गुरुद्वारा बड़वानी में उपस्थित होकर विधिक साक्षरता शिविर के माध्यम से सिख समुदाय के लोगों को जानकारी देते हुए कही । साथ ही विशेष न्यायाधीश श्री थपलियाल ने उपस्थितजनों को 28 नवंबर को होने वाले मतदान की शपथ दिलवाई एवं  उन्हें प्रेरित किया कि वे अपने परिजनो, पड़ोसी, रिश्तेदारो, मित्रों को भी मतदान करने हेतु प्रेरित करें। इस अवसर पर पैरालीगल वालियंटर्स श्रीमती अनिता चोयल, श्रीमती सुनीता चैहान, सिक्स समाज के अध्यक्ष देवेंद्र पाल सिंह, मनजीत सिंह गांधी, गुरप्रीत सिंह खरबंदा सहित समाज जन उपस्थित थे

Share To:

Post A Comment: