सरदारपुर/ दसाई~ राहुल तुम पूरे प्रदेश पर ग्रहण लगा रहे हो जनता यह बिल्कुल सहन नहीं करेगी: मामा शिवराज~~
मुख्यमंत्री ने किया सरदारपुर विधायक प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित~~
कांग्रेस पर साधा निशाना~~
कई कांग्रेस कार्यकर्ता हुए भाजपा में शामिल~~
इंदौर संभाग ब्यूरो चीफ पत्रकार मयंक कुमार जायसवाल की रिपोर्ट7354767875~~
धार/ दसाई.
प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सरदारपुर विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी संजय बघेल के समर्थन में क्षेत्र के ग्राम दसई में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे मुख्यमंत्री चौहान निर्धारित समय से करीब 2 घंटे देरी से जनसभा में पहुंचे और आधा घंटे करीब सभा को संबोधित किया मुख्यमंत्री चौहान ने अपने उद्बोधन में भाजपा सरकार की कई योजनाओं को बताया और जनता से सरदारपुर विधानसभा से फिर भाजपा और पुनः सरकार बनाने का आशीर्वाद भी मांगा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भाजपा सरकार ने विकास किया है और आगे भी करते रहेंगे साथ ही साथ हमने बीमारू मध्य प्रदेश को विकसित मध्य प्रदेश बनाया है और आगे समृद्ध मध्य प्रदेश बनाएंगे किसानों के पसीने की पूरी कीमत सरकार देगी किसान को गेहूं जो कि पहले ₹2000 क्विंटल बिकता था अब इस बार से 2100 क्विंटल बिकेगा साथ ही सोयाबीन का भी ₹500 क्विंटल देने की बात कही मुख्यमंत्री ने बताया कि कांग्रेस लगातार हार से हताश हो चुकी है और सरकार की कई योजनाओं को लेकर कांग्रेस को गुस्सा आता है कांग्रे सब गलत आरोप लगाती है कांग्रेस को तो सिर्फ कुर्सी नजर आती है जो कि अभी 15 वर्ष से उनके पास नहीं है और वह सोचते हैं कि कब मध्य प्रदेश में कांग्रेस की कुर्सी आएगी इसलिए कांग्रेस बौखला जाती है और कांग्रेसी कुर्सी के लिए बेचैन है कि कब कुर्सी आएगी इस पर मुख्यमंत्री शिवराज ने नाटकीय अंदाज में (कांग्रेस का हाल बताया )ए कुर्सी तेरे बिना भी क्या जीना।साथ ही मुख्यमंत्री ने मंच से विधायक वेल सिंह भूरिया एवं भाजपा प्रत्याशी संजय बघेल का हाथ मिलाकर दोनों से भाजपा को विजय बनाने के लिए क्षेत्र में मतदाताओं के बीच जाने को कहा मुख्यमंत्री की जनसभा में हजारों की तादात में जन समुदाय उपस्थित था और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल नजर आया मंच पर सांसद सावित्री ठाकुर भाजपा जिला अध्यक्ष राज बर्फा जिला कोषाध्यक्ष राजेंद्र गर्ग यात्रा प्रभारी अशोक जैन नरेश राजपुरोहित विधानसभा प्रभारी महेंद्र सिंह चाचू बना कन्हैया लाल पटेल भाजपा नेता सुरेश तातेड मंडल अध्यक्ष नवीन बनिया रामेश्वर चौधरी भाजयुमो जिला महामंत्री जय सूर्या भाजयुमो मंडल अध्यक्ष मदन चोयल देवीलाल श्रीकार भाजयुमो जिला मंत्री दीपक फेमस पूर्व मंडल अध्यक्ष अमृत पायल भगवान खंडेलवाल रामलाल सगीतरा भाजयुमो मंडल महामंत्री मुकेश शर्मा आदि भाजपा पदाधिकारी उपस्थित थे कार्यक्रम में स्वागत भाषण विधायक प्रत्याशी संजय बघेल ने दिया ।।

Post A Comment: