बैतूल~ मतदाता जागरूकता अभियान से बढ़ा मतदान का प्रतिशत ~~~
सचिन शुक्ला बैतूल~~
शाहपुर - चुनाव आयोग द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान के चलते लोगों में मतदान के प्रति रुझान बढ़ा। लोगो ने मजबूत लोकतंत्र को बनाने में अपने मत का उपयोग किया
मतदाता जागरूकता अभियान के चलते लोगों में मतदान करने के प्रति रुझान बढ़ा जिसके फलस्वरूप मतदान का प्रतिशत 82 .92 पहुँचा
शाहपुर जनपद पंचायत क्षेत्र के गांवों में वोटिंग का प्रतिशत बढ़ाने को चलाए गए मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का वोटिंग पर स्पष्ट असर देखने को मिला। हर बूथ पर युवाओं के साथ बुजुर्ग भी वोट डालने को उत्साहित दिखे। कई बूथों पर मतदान करने को लंबी-लंबी कतारें नजर आईं।मतदाता अपनी बारी के इंतजार में खड़े दिखे ।
ब्लॉक के शासकीय कर्मचारियों ने भी जनपद क्षेत्र में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई। नोडल अधिकारी एससी अग्रवाल ने सैकड़ो ग्रामो में सुबह 6 बजे चौपाल लगाकर ग्रामीणों को मतदान के प्रति जगरुख किया साथ ही स्वस्छ मतदान करने की शपथ दिलाई युवाओं से लेकर हर वर्ग के लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए स्कूल, कालेज गांव के साथ जगह-जगह शपथ दिलाई गई। इन कार्यक्रमों में सभी ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। जनपद पंचायत क्षेत्र में होने वाले मतदान के लिए जिला प्रशासन द्वारा स्वीप कार्यक्रम चलाया गया। स्कूल, कालेजों में गोष्ठी, सांस्कृति कार्यक्रम, नुक्क्ड़ नाटक ,मेंहदी, रंगोली , प्रतियोगिता कराई गईं। सभी ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।

Post A Comment: