खिलेडी~~विधानसभा चुनावको लेकर सुबह से ही मतदान केंद्र पर मतदाताओं की लम्बी कतारें~~
जगदीश चौधरी (खिलेडी)9617174241~~
खिलेडी~~विधानसभा चुनावको लेकर सुबह से ही मतदान केंद्र पर मतदाताओं की लम्बी कतारें लग गई।
मतदान को लेकर मतदाताओं मे उत्साह का माहौल देखा गया। सभी मतदाताओं द्वारा अपने~अपने मतदान केंद्र पर जाकर अपना मतदान किया गया।बदनावर विधानसभा के अंतर्गत खिलेडी हाईस्कूल मे मतदान हेतु 2 मतदान कक्ष बनाए गये थे। दोनों मतदान केंद्र को मिलाकर कुल 1658 मत डालने थे। जिसमें से 1425 मत डले जिसमें कुल 86 प्रतिशत मतदान हुआ।
दिव्यांगो एवं वृद्धों के लिए विशेष व्यवस्था।
मतदान को लेकर शासन प्रशासन व निर्वाचन आयोग सुबह से ही सजगता जिसके चलते दोनो मतदान केंद्र पर दिव्यागो व वृद्धों की व्यवस्था के लिए व्हील चेयर की व्यवस्था की गईं थी। जिस पर शासन द्वारा निर्धारित व्यक्ति उसे मतदान केंद्र मे ले जा सके।जहां उन्होंने महत्त्वपूर्ण जिम्मेदारी मतदान महादान किया जा सके।

Post A Comment: