धामनोद~~अवैध शराब जप्त~~

धामनोद ।आबकारी विभाग द्वारा कल शाम को नगर सहित आसपास के क्षेत्र में कई जगह छापा मारकर हाथ भट्टी मदिरा  जप्त कर कइयों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया।जानकारी  अनुसार कहार मोहल्ला में 80 लीटर हाथ भट्टी मदिरा लावारिस हालत में पड़ी जप्त की जिस पर अज्ञात के खिलाफ प्रकरण जप्त किया उसी प्रकार मछली बाजार में 10 लीटर बुटी नाला से 7 लीटर एवं दूधी से 20 लीटर जप्त कर सभी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया । कार्यवाही सहायक जिला आबकारी अधिकारी आर.एस. राय आबकारी उप निरीक्षक  राजेंद्र सिंह चौहान आरक्षक संतोष वर्मा द्वारा की गई।

Share To:

Post A Comment: