सिलावद~108 को लेकर फैलाई जनजागरूकता ~`
सिलावद मोहसीन चन्देरी~
सिलावद। इमरजेंसी सेवा 108 को लेकर शनिवार को नगर में जनजागरूकता का कार्य किया गया। इसके तहत नगरवासियों के साथ आसपास के क्षेत्र के ग्रामीणों को डेमो के माध्यम से 108 वाहन सुविधा की जानकारी दी गई। इस सेवा का महत्व तथा इसका लाभ किस प्रकार से लिया जाए, यह भी बताया गया।
डॉ. लिंबा चौहान, पायलट निर्दोष माली तथा शाहरुख खान ने जागरूकता फैलाते हुए
बताया कि 108 निःशुल्क सेवा है, इसमें किसी प्रकार का कोई शुल्क नहीं लिया जाता है। यह आपको और आपके परिवार को नया जीवन देती है। उन्होंने कहा कि यदि आप 108 सुविधा का लाभ लेते हैं और कोई कर्मचारी आपसे पैसों की मांग करता है तो आप उसकी शिकायत 108 पर कर सकते हैं, जिस पर दोषी कर्मचारी पर उचित कार्यवाही होगी। जनजागरूकता कार्यक्रम के दौरान काना भावसार, ईश्वर पचाया सहित अन्य मौजूद थे।

Post A Comment: