बड़वानी~~छोटे से गांव के विद्यार्थियों ने पाई बड़ी सफलता~~

सद्दाम हाशमी बड़वानी~~

बड़वानी /जिला मुख्यालय से महज 16 किलोमीटर दूर स्थित छोटे से भवती गांव के विद्यार्थियों ने इस वर्ष बड़ी सफलता प्राप्त की है। 18 मई को सिविल जज परीक्षा परिणाम घोषित हुए है। इसमें भवती की बिना पिता के पली बढ़ी बिटिया का चयन हुआ है। प्रतिभा वास्कले स्व.विक्रम सिंह वास्कले का सिविल जज में चयन हुआ है। उनकी इस सफलता ने भवती गांव के नाम को चमकाया है। वही भवती के ही पुष्पेंद्र वास्कले को लखनऊ स्थित बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय से पीएचडी अवॉर्ड की है। पुष्पेंद्र ने विश्वविद्यालय के जनसंचार एवं पत्रकारिता विभाग से ष्पश्चिम निमाड़ की लोककला माध्यमो के अस्तित्व एवं भविष्य (बड़वानी जिले की अनुसूचित जनजाति के विशेष संदर्भ में) विषय में पीएचडी प्रदान की गई है।

Share To:

Post A Comment: