बड़वानी~~श्री नायक को दी गई भावभीनी बिदाई ~~

सद्दाम हाशमी बड़वानी~~

बड़वानी /कलेक्टर बड़वानी श्री तेजस्वी एस नायक का स्थानान्तरण भोपाल हो जाने पर उन्हे शुक्रवार की देर शाम भावभीनी बिदाई अधिकारी क्लब द्वारा दी गई। इस दौरान श्री नायक को स्मृति चिन्ह भी भेंट किया गया।
श्री नायक को बिदाई देने हेतु आयोजित कार्यक्रम में जिला सत्र न्यायाधीश श्री रामेश्वर कोठे, पुलिस अधीक्षक श्री विजय खत्री, विशेष न्यायाधीश श्री थपलियाल, अपर कलेक्टर श्रीमती रेखा राठौर, एसडीएम बड़वानी श्री अभयसिंह ओहरिया, एसडीएम सेंधवा श्री बीएस कलेश, विभिन्न विभागों के जिला अधिकारियों, कलेक्टरेट कार्यालय के कर्मियो ने श्री नायक के साथ किये गये कार्यो के दौरान प्राप्त खट्टे-मीठे अनुभव को साझा किया गया।
कार्यक्रम के दौरान श्री नायक ने जिले में उनके कार्यकाल के दौरान प्राप्त उपलब्धियों के लिए समस्त अधिकारियों-कर्मचारियों के सहयोग हेतु आभार व्यक्त किया।

Share To:

Post A Comment: