चर्चा धामनोद की~~

धामनोद~आखिर ले ही आए विधायक सीएम को~~

मनीष छाबड़ा धामनोद~~

धामनोद।धरमपुरी विधायक कालूसिंग ठाकुर कुछ भी कहो कुछ बात तो रखते है और प्रदेश के मुखिया शिवराजसिंग चौहान भी उनकी बात को तवज्जो देते है इसीलिए जो वादा किया वो निभाने भी आ गए।असल मे अभी कुछ दिन पहले ग्राम सिमराली में मुख्यमंत्री कन्या योजना अंतर्गत सामूहिक विवाह का आयोजन धरमपुरी  विधायक कालूसिंह ठाकुर के निर्देशन में किया गया था जिसमें करीब 419 जोड़ों के सामूहिक विवाह हुए इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री का आना तय था चुकी मुख्यमंत्री को शाम को इंदौर से सड़क मार्ग से आना था लेकिन देरी होने की वजह से उनका आना निरस्त हो गया। इस सामूहिक विवाह में विधायक ने अपने पुत्र और भतीजी की शादी भी की थी और जनता को यह संदेश देना चाहा था कि वह भी आम आदमी हैं मुख्यमंत्री का आना एकदम से निरस्त होने से विधायक ठाकुर थोड़े मायूस हो गए थे लेकिन एक तरफ जहां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने मोबाइल से ही जनता को संबोधित किया वही विधायक ठाकुर को वादा किया था कि आप चिंता ना करें मैं आपके बच्चों को आशीर्वाद देने जरूर आऊंगा तब विधायक ने वहां यह कहा कि आगे आने वाले समय में मुख्यमंत्रीजी ने आने का वादा किया है तब कई लोगों ने सोचा कि अब तो मुश्किल है लेकिन विधायक ठाकुर अपनी बात मनवाने में सफल रहे और विगत दिनों मुख्यमंत्री विशेष रूप से उनके बच्चों को आशीर्वाद देने आए यहां मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि इस आशीर्वाद में उन सभी जोड़ों को भी मेरा आशीर्वाद है जो सामूहिक विवाह में शामिल हुए थे यहां पर मुख्यमंत्री ने ये भी कहा कि थोड़ी  परेशानी में यहां तक पहुंचा हूं लेकिन कालूसिंग जी को वादा किया था यहाँ देर रात होने के बावजूद सीएम  कार्यक्रम में शामिल हुए और इस तरह विधायक ठाकुर एक बार फिर अपनी बात मनवाने और झांकी जमाने में सफल रहे।

विधानसभा की दावेदारी
क्षेत्र में कांग्रेस सांसद  ज्योतिरादित्य सिंधिया का दौरा कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष बदलने के बाद से पहला था चुनाव अभियान समिति का प्रमुख होने के नाते और सिंधिया जी का ऐसा नाम होने के कारण जगह-जगह उनका भव्य स्वागत किया गया लेकिन इस स्वागत में कांग्रेस की और से धरमपुरी के लिए विधानसभा से चुनाव लड़ने वाले 6 दावेदारों के नाम भी सामने आ गए जो दावेदारी के मूड में है वैसे अभी तक पूर्व विधायक पांचीलाल मेड़ा ही उम्मीदवार माने जा रहे थे लेकिन अब समय आ रहा है तो कुछ नए दावेदार भी सामने आए हैं सबसे ज्यादा जिसने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है वह ग्राम ढाल  के सरपंच सुखराम मकवाना रहे मकवाना ढाल  के सरपंच है  एवं नालछा ब्लॉक में भी उनकी काफी अच्छी पैठ है उन्होंने ढाल में ज्योतिराज सिंधिया का हजारों समर्थकों के साथ भव्य स्वागत किया और अपनी उपस्थिति दर्ज कराई स्वभाव से सरल सुखराम के नगरीय क्षेत्र में भी कई समर्थक है और एक धड़ा इस बार बदलाव के रूप में उनको आजमाना चाहता है हालांकि उनकी राह अभी इतनी आसान नही है  इसके अलावा रुपट्टा के सुखलाल चौहान  भी अपनी दावेदारी  कर रहे है इस बार पोस्टर बैनर के माध्यम से अपनी उपस्तिथि दर्ज कराने की कोशिश कुछ जगह की है चौथा नाम पिपलदागढ़ी के सरपंच लोकेंद्र ठाकुर का सामने आ रहा है लोकेंद्र धरमपुरी  विधानसभा से कई बार कांग्रेस से विधायक रह चुके कीरतसिंह दरबार के पोते है और इस बार दावेदारी करना चाह रहे हैं उन्हें भी एक धड़ा समर्थन कर रहा है एक अन्य पांचवे दावेदार दाबड के युवक कांग्रेस के पदाधिकारी मलखान सिंग पटेल है वे युवक कांग्रेस के माध्यम से दावेदारी कर रहे है इसके अलावा छटा नाम युवक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष  राधेश्याम मुवेल का है वह उमंग सिंगार के भरोसे यहां अपनी गोटी फिट करना चाहते हैं वे यहाँ समय समय पर सक्रिय भी रहे हालांकि क्षेत्र के बाहर का होने से मामला कमजोर पड़ रहा है क्योकि वे मनावर विंधानसभा में रहने वाले है लेकिन क्योंकि उनके यहाँ समर्थक यहां पर हैं और युवक कांग्रेस के माध्यम से वे दावेदारी करना चाह रहे हैं इस तरह पूर्व विधायक मेड़ा तो सबसे प्रमुख दावेदार हैं और उन्हें टिकट मिलता है तो तीसरी बार उम्मीदवार होंगे लेकिन इस बार यह चार पांच नए नाम भी सामने आए हैं इसलिए इस बार कांग्रेस में भी  दावेदारों की उठापटक ज्यादा रह सकती है।

और अंत मे.....
पूरी तहसील में अवैध रूप से उत्खनन हो रहा है खुले रूप में रेती मुरम के  ट्रैक्टर डंपर दिन रात सड़क पर गली गली में गुजरते दिख जाएंगे इतना अवैध खुले रूप से काम कभी नही हुआ जितना अब हो रहा है और सबसे बड़ी बात सिर्फ अधिकारीयो को ही कुछ नजर नही आ रहा।पुलिस  को कहो तो माइनिंग का बहाना बनाते है माइनिंग वाले कार्यवाही का झूठा भरोसा दिलाते है प्रशासन तो आंखे मूंद कर बैठा है मुख्य बात यह है कि इतने खुले पैमाने पर काम चल रहा है कोई तो इसका मुख्य सरगना होगा या उसकी शय होगी जो कार्यवाही नही हो रही कौन इसका मास्टरमाइंड है जो इसमे प्रमुख भूमिका निभा रहा आओ इसका पता लगाएं....जय हो।

Share To:

Post A Comment: