*सरदारपुर -~~ तहसील अंतर्गत ग्राम बोडिया ,बोरखाली में पानी भरने गए 12 वर्षीय बालक की कुएं में गिरने से मृत्यु*~~
*ग्राम पंचायत बोडिया में सरपंच सचिव की लापरवाही के चलते 12 वर्षीय करण पिता मज्जी मेडा को देना पड़ी अपनी जान*~~
*प.मोहन पुरोहित की रिपोर्ट Mo.9977526447*~~
ग्राम बोडिया का मजरा बोरखाली में खेत पर पानी भरने गया बालक करण पिता मज्जीभाई मेडा उम्र 12 वर्ष की कुएँ में गिरगया जहा से आस पास के लोगो द्वारा निकाला गया जहा से पुलिस 100 डायल की सहायता से सरदारपुर स्वास्थकेंद्र ले जाया गया जहा मृत घोषित किया गया बताया जा रहा है की ग्राम बोरखाली में पानी की समस्या होने के कारण नन्हे नन्हे बच्चो और महिलाओं को काफी दूर दराज से खेतो के कुएँ से पानी लाना पड़ता हे ग्रामीणों द्वारा कई बार सरपंच सचिव को पानी की समस्या के बारे में अवगत करवाया लेकिन सरपंच सचिव जो की अपनी मौज मस्ती में मस्त हो रहे हे ग्रामीण आदिवासी जनता जाये भाड़ में 15 रोज पूर्व भी पानी की समस्या को लेकर समाचार में प्रकाशीत किया गया था हो सकता की उसी समय अधिकारी तथा कर्मचारियों द्वारा संज्ञान में लिया गया होता तो आज आदिवासी गरीब बालक को जान नहीं गवाना पड़ती ! वैसेभी ग्राम पंचायत बोडिया के सरपंच सचिव की लापरवाही या मौजमस्ती के चलते पंचायत के सभी आदिवासी मजरों में पानी की गंभीर समस्याएं हे जो की महिलाये और बच्चो द्वारा 2 से 3 किलोमीटर दूर खेतो से पानी लाना पद रहा है शासन द्वारा पानी के लिए लाखों रुपये दिए जा रहे है लेकिन सरपंच सचिव को निर्माण कार्य को अधूरे छोड़कर राशी पूर्ण रूप से आहरित करने से ही फुरसत नहीं मिल रही है देखना यह की नन्हे बालक करण मेडा की जानजाने के बाद भी कोई कदम उठाया जाता हे या सरपंच सचिव की लापरवाही पर क्या कार्यवाही की जाती है !
मृतक करण के परिवार वालो का हो रहा रोरो के बुरा हाल ग्रामीण में द्वारा परिवार वालो को सांत्वना दी जा रही !

Post A Comment: