बड़वानी~~सड़क सुरक्षा सप्ताह का हुआ समापन~~
बड़वानी /जिले में प्रारंभ 29वें सड़क सुरक्षा सप्ताह का समापन मंगलवार को हुआ । समापन समारोह के लिये पुलिस कन्ट्रोल रूम बड़वानी में आयोजित कार्यक्रम में न्यायाधीशो, प्रशासनिक अधिकारियो एवं पुलिस अधिकारियो के साथ-साथ बड़ी संख्या में स्कूली विद्यार्थियो, आमजनों, गणमान्यजनो ने भाग लिया ।
समापन अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में जिला सत्र एवं न्यायाधीश श्री रामेश्वर कोठे ने आमजनों से यातायात नियम का स्वयं पालन करते हुये जनजाग्रति लाने का अव्हान किया गया। जबकि कलेक्टर श्री तेजस्वी एस नायक ने उपस्थितो से दो पहियॉ वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने का अनुरोध किया । वही पुलिस अधीक्षक श्री विजय खत्री ने बताया कि अप्रैल माह में सत्त संचालित यातायात जागरूकता अभियान से अप्रैल माह में गत वर्ष की तुलना में घटित घटनाओं में 34 प्रतिशत की कमी आई है। इसके लिये यातायात पुलिस बल के समस्त पदाधिकारी बधाई के पात्र है।
कार्यक्रम के दौरान अतिथियो ने यातायात सप्ताह के दौरान आयोजित निबंध लेखन में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी मंगेश सोलंकी, द्वितीय स्थान रहे रितेश कांग, स्लोगन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रही कुमारी सपना डावर एवं द्वितीय स्थान पर रही कुमारी नेहा देवका, चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम रही कुमारी आस्था पाटीदार एवं द्वितीय स्थान पर रहे श्री अनिल पंवार को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया ।
इस अवसर पर विशेष न्यायाधीश श्री दिनेशचन्द्र थपलियाल, प्रथम एडीजे श्री समीर कुलश्रेष्ठ, तृतीय एडीजे श्री आशुतोष अग्रवाल, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के न्यायाधीश श्री हेमन्त जोशी, जेएमएफसी प्रथम सुश्री रश्मि मण्डलोई, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री टीएस बघेल, यातायात थाना प्रभारी श्री मजहर खान, रक्षित निरीक्षक श्री हिन्दूसिंह मुवेल, थाना प्रभारी बड़वानी श्री पीएस डामोर, सहायक उपनिरीक्षक सदाशिव कुमरावत सहित लायंस क्लब बड़वानी अध्यक्ष श्री राम जाट, बस एसोसियेशन कार्यकारी अध्यक्ष श्री महेश बर्मन, नगर सुरक्षा समिति सदस्य श्री मुकेश गोठवाल, संजय पुरोहित, जगदीश गुजराती, स्वर -संगम म्यूजिकल गु्रप के प्रवीण पाटीदार उपस्थित थे ।

Post A Comment: