बड़वानी~~फरार आरोपी को पकड़वाने वाले को मिलेगा पुरस्कार ~~
बड़वानी/पुलिस अधीक्षक बड़वानी श्री विजय खत्री ने अवैध गांजा देने वाले फरार आरोपी उखलदा थाना मनावर के रहवासी मुस्तफा पिता मेहबूब को गिरफ्तार करवाने या सही सूचना देने पर 5 हजार रूपये ईनाम घोषित किया है। सूचना देने वालो का नाम सर्वथा गोपनीय रखा जायेगा ।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार ग्राम जुलवानिया में विनोद चावड़ा के घर दबिश देने पर 17 किलो सूखा गांजा जप्त किया गया था । पूछताछ में आरोपी विनोद ने उक्त गांजा मुस्तफा पिता मेहबूब द्वारा लाकर दिया जाना बताया गया था । जिस पर से उक्त आरोपी सत्त फरार चल रहा है। जिसके कारण उस पर 5 का ईनाम घोषित किया गया है।

Post A Comment: