बड़वानी~~वेदों की और लोटो ~~
बड़वानी हम सब ने वेदों के बारे में सूना हे हम वेदों को मानते भी हे परन्तु क्या हम वेदों को जानते भी हे आज वर्तमान में अंग्रेजी शिक्षा प्रणाली व् गुरुकुल शिक्षा न होने के कारण मनुष्य इन वेदों के अमृत से दूर हो गया हे। आज हम मनुष्यों लक्ष्य अपार भौतिक साधन प्राप्त करना भर रह गया हे और भौतिक उन्नति तक सिमित हे परन्तु वेद हमे मोक्ष व् आनंद प्राप्ति तथा त्रिविद उन्नति के लिए कहता हे अर्थात शरीरीक, आत्मिक और सामाजिक उन्नति परन्तु वेदों की जानकारी काफी कम होने के कारण हम उन्हें ठीक से नही समझ पाते हे और भौतिक साधनों में उलझ कर उसे मुख्य लक्ष्य मानकर रह जाते हे और अपनी आत्मिक उन्नति के लिए कुछ नही कर पाते हे इसलिए हमने अपने स्वजनो और परिवार के लिए दो दिवसीय दिनांक 02 और 03 मई वैदिक शिविर का आयोजन किया हे जिसमे यज्ञ प्रशिक्षण एवं वैदिक चर्चा के सत्र रखे गये हे। शिविर में प्रातः 6 बजे व्यायाम सत्र, 7 बजे दैनिक यज्ञ, 8 बजे वैदिक सत्संग एवं सायं 4 बजे आध्यात्मिक वैदिक चर्चा सत्र है। शिविर स्थल निज निवास पाला बाजार है।

Post A Comment: