मुरैना~~क्राइम ब्रांच व बागचीनी पुलिस ने सयुंक्त कार्यवाही करते हुए चार लाख रुपये की अबैध शराब की फैक्ट्री पकड़ी~~
मुरैना~~(चम्बल संभाग ब्यूरो चीफ संजय दीक्षित/जिला मुरैना ब्यूरो योगेश पाराशर)
मुरैना~~क्राइम ब्रांच व बागचीनी थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए रात में देवी सिंह का पुरा की तिबारियां में संचालित अवैध शराब की फैक्ट्री पकड़ी है। यहां से 83 पेटी शराब सहित शराब बनाने की मशीन व अन्य सामग्री जप्त की गई है। पांच आरोपी भी गिरफ्तार किए हैं। तीन आरोपी पुलिस को देख कर मौके से भाग गए। जप्त शराब की कीमत लगभग ₹400000 बताई गई है पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह ने क्राइम ब्रांच के गठन के साथ ही अवैध शराब के निर्माण व तस्करी पर रोक लगाने के लिए निर्देशित किया था इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में कार्य करते हुए क्राइम ब्रांच की टीम ने शनिवार रविवार की दरमियानी रात को मुखबिर की सूचना पर देवी सिंह का पुरा के पास तिबारियां से पांच आरोपी अवैध शराब बनाते हुए पकड़े गए। बृजराज सिंह पुत्र सरनाम सिंह सिकरवार, जय करण सिंह पुत्र राम रूप सिकरवार, गोविंद पुत्र अशोक सिकरवार, परमाल पुत्र दुलारे सिकरवार, त्रिलोकी पुत्र शिवम सिकरवार निवासी कोक सिंह का पुरा थाना देवगढ़ शामिल है ।वही तीन आरोपी मनजीत, कल्ला सिकरवार पुत्र शिवराम सिकरवार निवासी कोक सिंह का पुरा, मुकेश गुर्जर निवासी मेवदा थाना सिविल लाइन मौके से भागने में सफल हो गए। पुलिस ने मौके से 5 प्लास्टिक की कैनोपी की भरी हुई, एक पैकिंग करने की मशीन, 44 पेटी लाल मसाला, 39 पेटी प्लेन मदिरा कुल 83 पेटी, दो प्लास्टिक के कट्टे में क्वार्टर , मशीन, प्लास्टिक के कट्टे मसाला के भरे हुए ,एक ड्रम जिसमें करीब खाली-खाली गत्ते के कार्टून जप्त किए हैं।फिलहाल जप्त सामान की कीमत करीब चार लाख रुपए बताई गई है।

Post A Comment: